कांकेर में युवाओं का अर्धनग्न प्रदर्शन, दुर्गुकोंदल के163 स्कूलों की मरम्मत में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि ''कहीं भी कोई काम हो, बिना लेन देन के नहीं होता''.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : October 8, 2025 at 12:08 PM IST
|Updated : October 8, 2025 at 1:21 PM IST
रायपुर: कांकेर के दुर्गुकोंदल ब्लॉक में स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों की मरम्मत में भारी गड़बड़ी के विरोध में युवाओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया. युवाओं का आरोप है कि ''6.63 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बावजूद स्कूलों का केवल 30 प्रतिशत काम हुआ. लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों ने मिलीभगत कर 100 प्रतिशत भुगतान ले लिया''. प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस ने इसे भाजपा सरकार की भ्रष्टाचारपूर्ण व्यवस्था का हिस्सा बताया.
स्कूल जतन योजना में गड़बड़ी का आरोप: दुर्गुकोंदल ब्लॉक में युवाओं ने 'स्कूल जतन योजना' में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. नाराज युवाओं ने शरीर पर आधे कपड़े पहनकर सड़क पर मार्च किया. रैली में शामिल युवाओं ने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. युवाओं का कहना है कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की गई, जबकि कई स्कूल आज भी टूटे, टपकते और जर्जर हैं.
ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप: युवाओं ने बताया कि स्कूल जतन योजना में करीब 6 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति के बावजूद मात्र 30 प्रतिशत कार्य ही हुआ. फिर भी अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ साठ-गांठ कर पूरा भुगतान जारी कर दिया. युवाओं ने जांच और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.कांग्रेस ने भी उठाए सवाल: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने इस मुद्दे पर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि “दुर्गुकोंदल ब्लॉक के 163 स्कूलों की मरम्मत में हुआ भ्रष्टाचार यह दिखाता है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं रही. जनता का पैसा ठेकेदारों और अधिकारियों की जेब में गया, और सरकार चुप है.”
भाजपा शासन में लेनदेन की संस्कृति इतनी गहरी है कि किसी भी विभाग में बिना सेटिंग के काम नहीं होता. भाजपा नेता ननकी राम कंवर ने खुद कलेक्टर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया, तो उन्हें नजरबंद कर दिया गया. आंगनवाड़ी सप्लाई घोटाला, जैम पोर्टल खरीद, और क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर 3% कमीशन मांगने के आरोप पहले से हैं जिसमें जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई: धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि जो भी भ्रष्टाचार में दोषी है उनपर कड़ी से से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
संगठन सृजन अभियान में सोते रहे कांग्रेस नेता, मंच से महंत दे रहे थे कांग्रेस को मजबूत करने की नसीहत
कांग्रेस की अंत्येष्टि के लिए छत्तीसगढ़ तैयार, पार्टी के सभी चेहरों पर लगी कालिख : अजय चंद्राकर
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात, कर दिया बड़ा दावा

