युवक ने रची अपहरण की झूठी कहानी, पेंड्रा रेलवे स्टेशन से हुई बरामदगी
बिलासपुर में रहने वाले जशपुर निवासी युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : October 8, 2025 at 11:58 AM IST
बिलासपुर : बिलासपुर में युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और फिर परिजनों समेत पुलिस को परेशान किया. जिस युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची उसका नाम संजय यादव है. उसके सिर पर कर्ज का बोझ हो चुका था.लेकिन कर्जदार उसे परेशान कर रहे थे.इसलिए उसने कर्ज चुकाने के लिए झूठी कहानी रच डाली. उसने अपने पिता को फोन करके कहा कि उसे कुछ लड़कों ने किडनैप कर लिया है.यदि वो उसे जिंदा देखना चाहते हैं तो 10 लाख रुपए की फिरौती दे दे. इस फोन कॉल के बाद युवक भागकर मध्यप्रदेश चला गया.
पिता समेत पुलिस परेशान : इस दौरान बेटे के अपहरण से दुखी पिता ने पुलिस में शिकायत की.साथ ही साथ मामला सीएम विष्णुदेव साय के गृह से जुड़ा होने के कारण पुलिसकर्मियों को सीएम हाउस से भी फोन गया.पुलिस ने इस मामले को प्रमुखता से हैंडल किया.आखिरकार पुलिस ने युवक को गौरेला पेंड्रा से बरामद कर लिया.युवक ने बरामदगी के बाद पुलिस के सामने अपना झूठ कबूला.साथ ही साथ कहा कि उसके पास जितने पैसे थे वो खत्म हो गए हैं,इसलिए वो एमपी से गौरेला पेंड्रा आया था.जहां पेंड्रा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
युवक कर्ज से काफी परेशान था साथ ही उसे पैसों की आवश्यकता थी. जब दोस्तों ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची. फिलहाल पुलिस उसे गौरैला पेंड्रा से हिरासत में लेकर आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है- निमितेश सिंह, सीएसपी
आरोपी युवक जशपुर के नारायणपुर देहराखार का निवासी है. जिसके पिता बालेश्वर यादव पेशे से किसान हैं. संजय यादव बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में पिछले 10 साल से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इस दौरान युवक ने एमएससी तक की पढ़ाई की.पढ़ाई के दौरान उसने प्राइवेट कंपनी में जॉब भी की.साथ ही साथ कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी में जुटा था.
हाथी के हमले में महिला की मौत, बच्चे की हालत गंभीर, गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की घटना
चरणदास महंत पहुंचे चिरमिरी रिजनल हॉस्पिटल, ओपनकास्ट माइंस में हुए हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात
ASI शेषनाथ चौबे की मिली लाश, कवर्धा के चिल्फी थाने में थे तैनात, राजनांदगांव में रहता है परिवार

