खजूरी खास में युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावरों में महिला भी शामिल, दो गिरफ्तार - man stab to death in Khajuri Khas
man stab to death in Khajuri Khas : दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक 23 साल के युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हमलावरों में महिला भी शामिल है. वारदात को तब अंजाम दिया गया जब युवक अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था. पुलिस ने मामले में दो आरोपी कोे गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ में जुटी है.

Published : September 20, 2024 at 2:16 PM IST
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में ड्यूटी पर जा रहे 23 साल की युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़ी टीवी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 5 से 7 थी जिसमें एक महिला भी शामिल है.
ये भी पढ़ें : नोएडा: सूरज मान मर्डर केस में लेडी डॉन काजल से पुलिस ने की पूछताछ, जानिए किस राज से उठा पर्दा -
सन्नी का भाई गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.सन्नी के परिवार में मां बाप के अलावा एक भाई और एक बहन भी है. सन्नी के परिजनों का कहना है कि सनी का किसी से कोई झगड़ा नहीं था उन्हें नहीं पता कि वह कौन लोग हैं जिन्होंने सन्नी पर हमला कर उसकी जान ली है.बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. जिस से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही हत्या के वजह का पता चल पाएगा.
ये भी पढ़ें : दिल्ली के गोविंदपुरी में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या

