ETV Bharat / state

दिल्ली में रेहड़ी लगाने को लेकर युवक को मारा चाकू, पुलिस ने जांच की शुरू - youth stabbed in delhi

Youth stabbed in Delhi: दिल्ली में युवक को रेहड़ी लगाने को लेकर चाकू मारने की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

रेहड़ी लगाने को लेकर युवक को मारा चाकू
रेहड़ी लगाने को लेकर युवक को मारा चाकू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 21, 2024 at 9:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी में महिपालपुर इलाके के साप्ताहिक बाजार में रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें युवक पर चाकू मार दिया गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मामले की सूचना मिलने के बाद वसंतकुंज नॉर्थ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती किया. पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय मोहम्मद कैफ अपने परिवार के साथ रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रहता है. उसका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला है. पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद कैफ ने बताया कि वह दिल्ली के अलग अलग साप्ताहिक बाजारों में फलों की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता है. उसने महिपालपुर सीआईएसएफ कैम्प के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में शनिवार को अपनी फलों रेहड़ी लगाई हुई थी. इसी दौरान डिफेंस एंक्लेव के पास झुग्गियों में रहने वाला रिजवान, उससे रेहड़ी लगाने के लिए झगड़ा करने लगा. इसी दौरान रिजवान ने रेहड़ी पर रखे चाकू से कैफ पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें- नाबालिग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, दिल्ली के संगम विहार में बदमाशों ने किया सनसनीखेज मर्डर

कैफ द्वारा अपना बचाव किए जाने के बावजूद रिजवान ने उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. बाजार में मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कैफ के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- खजूरी खास में युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावरों में महिला भी शामिल, दो गिरफ्तार