ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, धड़ से अलग मिला सिर - Youth died in Bharatpur
भरतपुर के धोरमुई क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. दुर्घटना में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया.


Published : September 1, 2024 at 12:48 PM IST
|Updated : September 1, 2024 at 4:47 PM IST
भरतपुर: जिले के धोरमुई क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में युवक का धड़ से सिर अलग हो गया. जीआरपी ने शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम को ट्रेन नंबर 12248 हजरत निजामुद्दी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक ट्रेन से युवक के कटने की सूचना मिली. सूचना पर धोरमुई के पास किलोमीटर खंभा नंबर 1212/17 के पास पहुंचे. घटनास्थल पर एक युवक का सिर कटा शव पड़ा हुआ था. शव को रात को ही आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया.
कपड़ों में मिले कागजात से युवक की पहचान अलवर जिले के खेड़ली निवासी लोकेश कुमार (22) के रूप में हुई. शव की पहचान होने पर घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया गया. रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि लोकेश शनिवार शाम 4 बजे घर से बिना बताए निकला था. किसी को पता नहीं था कि लोकेश कहां जा रहा है. शनिवार को जीआरपी थाने से फोन पहुंचा, तब पता चला कि हादसे में लोकेश की मौत हो गई है. लोकेश अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. घर पर भी किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था.

