बिहार के 20 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ गिरेगा ठनका
बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं और झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है.

Published : April 30, 2025 at 8:45 AM IST
|Updated : April 30, 2025 at 10:15 AM IST
पटना: बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है. पिछले तीन दिनों से लगातार आंधी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जहां पहले अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह घटकर करीब 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जिससे आम जनजीवन को काफी राहत मिली है.
बिहार में 20 जिलों में अलर्ट जारी: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना समेत 20 जिलों में बिजली कड़क ने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Rainfall accompanied with thunderstorms, lightning, Hailstorms, squally/gusty winds over East & central India to continue till 03rd May, 2025.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 29, 2025
For more information visit: https://t.co/9LLGUX3eQE#IMD #WeatherUpdate #mausam #thunderstorm #Rainfall #hailstorm@moesgoi… pic.twitter.com/nuXUE8GEl0
बारिश और वज्रपात की चेतावनी: भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक इसी प्रकार के मौसम बने रहने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने आज, 30 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 1 और 2 मई को मौसम और अधिक खराब हो सकता है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम: बता दें कि कल 1 मई को पूरे राज्य में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है, जिसको ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 2 मई को उत्तरी बिहार में भी ऐसे ही मौसम के आसार हैं.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) April 29, 2025
तापमान में वृद्धि की संभावना: उधर मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. गर्मी की तीव्रता में इजाफा होने की आशंका के चलते विभाग ने स्वास्थ्य और जरूरी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी है.
कुछ जिलों में तापमान में गिरावट, बाकी में बढ़ोतरी: मंगलवार को मौसम में जिलेवार फर्क देखा गया. डेहरी, बांका, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, भागलपुर और अगवानपुर को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. पटना समेत कई जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन में काफी गर्मी महसूस की जा रही है.
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) April 29, 2025
इसे जिले में रहा अधिकत्म तापमान: मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में दर्ज किया गया, जहां पारा 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि पूरे राज्य का औसत तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को तीव्र गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलते सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/nVktwFBBOu
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) April 29, 2025
लोगों को सतर्क रहने की सलाह: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति और खराब हो सकती है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज हवा, आंधी और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें.
पढ़ें-बिहार में आज भयंकर बारिश, 13 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी.. गिरेगा ठनका

