ETV Bharat / state

नालंदा में स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर युवती से दुष्कर्म, मुखिया पुत्र गिरफ्तार

नालंदा में इलाज को आई युवती से स्कॉर्पियो में दुष्कर्म हुआ. मुखिया पुत्र और चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच और केस दर्ज किया गया.

युवती से स्कॉर्पियो में दुष्कर्म
युवती से स्कॉर्पियो में दुष्कर्म (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : April 17, 2025 at 8:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा : नालंदा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां इलाज कराने आई एक युवती को स्कॉर्पियो में लिफ्ट देने के बहाने चलती गाड़ी में दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना राजगीर थाना क्षेत्र के पांडू पोखर पार्क के पास की है.

युवती की चीख सुन राहगीरों ने पकड़ा आरोपी : घटना के दौरान जब युवती ने शोर मचाया तो राहगीरों को शक हुआ. उन्होंने स्कॉर्पियो को रुकवाकर आरोपित युवक और उसके चालक को मौके पर पकड़ लिया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया.

मुखिया पुत्र और चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त : गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंचायत की मुखिया के पुत्र और उसके चालक के रूप में हुई है. पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और अग्रेतर कार्रवाई जारी है.

राजगीर इलाज कराने आई थी पीड़िता: पीड़िता, जो गिरियक प्रखंड के एक गांव की रहने वाली है, ने बताया कि वह आंखों का इलाज कराने राजगीर आई थी. राजगीर बस स्टैंड से वीरायतन की ओर पैदल जा रही थी तभी स्कॉर्पियो सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया.

सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म : पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने सुनसान स्थान पर गाड़ी रोक दी और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. चालक पर इस पूरी घटना में सहयोग करने का आरोप है. राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि ''आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कर केस दर्ज किया गया है. उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.''

ये भी पढ़ें-