ETV Bharat / state

छप्पर में रखी कंघी से लिपटकर बैठा था विषधर सांप, महिला के हाथ डालते ही डसा, हुई दर्दनाक मौत

गया में स्कूल के लिए अपने बच्चों को तैयार कर रही है मां की सांप के काटने से दर्दनाक मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर

snake bite in Gaya
गया में सांप के डसने से मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 17, 2025 at 10:51 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चंदाचक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 32 वर्षीय मिंता कुमारी, जो अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी, तभी छप्पर में रखी कंघी निकालते समय उसे विषधर सांप ने डस लिया. कंघी में पहले से लिपटकर बैठे सांप ने जैसे ही मिंता का हाथ देखा, उसने तुरंत हमला कर दिया.

बच्चों को स्कूल भेजने की थी तैयारी: मिंता रोज की तरह अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी. इसी दौरान उसने छप्पर में रखी कंघी निकालने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि कंघी में एक विषधर सांप छिपा बैठा है. वहीं सांप के डंसते ही मिंता की हालत बिगड़ने लगी.

snake bite in Gaya
सांप के काटने से महिला की मौत (ETV Bharat)

अस्पताल में भर्ती फिर पटना रेफर: सांप के काटने की सूचना मिलते ही परिजनों ने तुरंत मिंता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान मिंता की स्थिति और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई.

बच्चों के सिर से उठा मां का साया: मिंता की मौत की खबर मिलते ही उसके पति मुकेश कुमार और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए मिंता तैयार कर रही थी, वे अब अपनी मां को खोने के सदमे में हैं.

परिजनों ने किया शव का अंतिम संस्कार: मिंता कुमारी की मौत के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. चंदाचक गांव में इस घटना मातम का माहौल है. सरपंच श्रवण कुमार का कहना है कि इस तरह की घटना ने सभी को सतर्क रहने की चेतावनी दी है, खासकर बारिश के मौसम में जब सांप घरों में छिप जाते हैं, तब काफी सतर्क रहना चाहिए.

"नीमचक बथानी थाना के चंदाचक गांव में सर्पदंश से मुकेश कुमार की पत्नी मिंता कुमारी की मौत हो गई. विषधर सांप पहले से ही बैठा हुआ था. कंघी निकालने के दौरान सांप ने महिला को डस लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई."-श्रवण कुमार, स्थानीय सरपंच

सापों से ऐसे बरतें सावधानी: यह घटना एक बार फिर सर्पदंश की गंभीरता को उजागर करती है. ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लोग घरेलू सामानों को छप्पर या ऊंचे स्थानों पर रखते हैं, जहां सांपों के छिपने का खतरा रहता है. ऐसे स्थानों की नियमित जांच और सावधानी बरतने से इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. किसी भी जहरीले सांप के काटने के बाद अपने नजदीकी अस्पताल जाएं.

ये भी पढ़ें-

घर में घुस आया नागराज, 10 फीट फन उठाकर मारने लगा फुफकार - COBRA IN BAGAHA

चूहे का शिकार कर स्कूल के स्टोर रूम में आराम फरमा रहा था विषैला कोबरा, बच्चों ने देखा और फिर.. - snake in bagaha school