जयपुर. मौसम विभाग की जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान आने वाले दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है. पारे में बढ़ोतरी के कारण जोधपुर और बीकानेर संभाग का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. जोधपुर संभाग में आज से ही हीटवेव और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव के साथ ही ऊष्णरात्रि में 28-29 अप्रैल को बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव और ऊष्ण रात्रि में 28 और 29 अप्रैल को बढ़ोतरी होने की संभावना है.
27 अप्रैल रविवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रदेश का जोधपुर संभाग इस दौरान हीट वेव की चपेट में रहा और मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा. कल का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से +4.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर है. इसके अलावा जैसलमेर राज्य का दूसरा गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा और यह 45.5 डिग्री दर्ज किया गया है. राज्य में रात के वक्त सर्वाधिक न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ के संगरिया में 19.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान में दर्ज मौसम अपडेट: 28 अप्रैल
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 28, 2025
• राज्य के जोधपुर संभाग में उष्ण लहर दर्ज की गई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा|
• राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +4.0 डिग्री) दर्ज किया गया|
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में आ रहा है अप्रैल का तीसरा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए महीने के आखिर तक मौसम का हाल
राज्य के सर्वाधिक गर्म शहर : मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को राज्य के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. बाड़मेर के बाद जैसलमेर सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके बाद फलौदी में 44.2 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर सिटी में 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा चित्तौड़गढ़, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और अन्य जिलों में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. कल जयपुर में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.
• राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 28, 2025
• आज 0830 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी|
मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर pic.twitter.com/OZtv9Bl7Yu
प्रमुख शहरों में टेम्परेचर की स्थिति :-
- बाड़मेर - 46.1 डिग्री सेल्सियस
- जैसलमेर - 45.5 डिग्री सेल्सियस
- फालौदी - 44.2 डिग्री सेल्सियस
- जोधपुर - 43.5 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़ - 43.4 डिग्री सेल्सियस
- श्रीगंगानगर - 43.2 डिग्री सेल्सियस
- पिलानी और बीकानेर - 42.8 डिग्री सेल्सियस
- चूरू - 42.6 डिग्री सेल्सियस
- कोटा - 42.2 डिग्री सेल्सियस
- जालोर - 42.1 डिग्री सेल्सियस
- भीलवाड़ा - 42.0 डिग्री सेल्सियस
पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है. मई के प्रथम सप्ताह में मेघगर्जन, आंधी-बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है. राजधानी जयपुर में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री से लेकर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के मध्य बने रहने की संभावना है.