झारखंड पुलिस एसोसिएशन में मतदान, रात 12 बजे तक आएगा फाइनल रिजल्ट
रांची में झारखंड पुलिस एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान जारी है. रात 12 बजे तक फाइनल रिजल्ट आने के आसार हैं.

Published : February 28, 2025 at 1:58 PM IST
|Updated : February 28, 2025 at 4:15 PM IST
रांचीः झारखंड पुलिस एसोसिएशन में मतदान की शुरुआत हो चुकी है. सुरक्षा और सभी तरह के इंतजाम के बीच रांची के लाइन टैंक रोड स्थित पुलिस एसोसिएशन के मुख्यालय में कतारबद्ध होकर पुलिस वाले मतदान कर रहे हैं.
मतदान जारी
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में गजब का उत्साह पुलिसकर्मियों के बीच नजर आ रहा है. आम चुनाव की तरह ही पुलिस वाले लाइन में लगकर अपने संगठन के लिए मतदान कर रहे हैं.
बता दें कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सात महत्वपूर्ण पदों के लिए शुक्रवार की सुबह से मतदान चल रहा है. मतदान में भाग लेने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से मतदाता रांची पहुंचे हैं.
गुरुवार को हुआ था महाधिवेशन
चुनाव से एक दिन पहले झारखंड पुलिस संगठन का अधिवेशन भी हुआ. अब आज एक हजार से ज्यादा पुलिसवाले संगठन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव और संगठन सचिव के पद के लिए पुलिस कर्मी मतदान कर रहे है.
इस बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार सिंह और राहुल कुमार मुरमू के बीच जबरदस्त टक्कर है. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आफताब आलम, रमाकांत उपाध्याय, रोहित कुमार रजक, अशोक कुमार तिवारी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
वहींं महामंत्री पद के लिए अरविंद प्रसाद यादव और संजीव कुमार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संयुक्त सचिव के पद के लिए श्रीकांत शर्मा, मनोज पासवान, राकेश कुमार पांडे और संतोष कुमार महतो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संगठन सचिव के लिए निर्मल कुमार यादव और मंटू कुमार साहू अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
देर रात तक आएगा रिजल्ट
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव बेहद शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लोग कतारबद्द होकर अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं. शुक्रवार की शाम 5:00 तक मतदान होगा रिजल्ट देर रात तक आने की संभावना है. जीते हुए कैंडिडेट का शपथ ग्रहण समारोह भी शनिवार को ही करवाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- झारखंड पुलिस एसोसिएशन महाधिवेशन में उठे पुलिस कल्याण के मुद्दे, 28 को होगा चुनाव
इसे भी पढ़ें- खूंटी पुलिस एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल, कुछ पुलिसकर्मियों ने की चुनाव रद्द करने की मांग, जानें वजह
इसे भी पढ़ें- झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव रद्द, अनियमितता की मिली थी शिकायत

