ETV Bharat / state

उत्तराखंड में मुश्किल भरे हो सकते हैं अगले तीन दिन, भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग प्रदेश की अधिकतर जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर सकता है.

UTTARAKHAND WEATHER ALERT
उत्तराखंड मौसम अलर्ट (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 28, 2025 at 5:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में अच्छी बारिश का अनुमान है. मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बरसात की एक्टिविटी बढ़ने जा रही है. उन्होंने बताया कि 29 और 30 तारीख को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों में अत्यधिक वर्षा होने के आसार हैं.

1 जुलाई को भी प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहेगा. विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में अच्छी बारिश का अनुमान है. आने वाले तीन दिनों में में कई जगहों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है. तीन दिन भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग प्रदेश की अधिकतर जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर सकता है.

इससे पहले आज भी उत्तराखंड के अधिकतर स्थानों में बारिश का दौरा जारी रहा. मौसम विभाग ने विशेष कर रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जैसे चार धाम के जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया था. इसी तरह देहरादून नैनीताल जिलों के कुछ स्थानों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों के लिए येलो वार्निंग जारी की गई है.

भारी बारिश की वजह से नदियों नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने नदी नालों के आसपास रह रहे लोगों को भी सचेत रहने की सलाह दी है. इसके अलावा विशेष रूप से नाइट टाइम में वेदर डिपार्टमेंट ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.

पढे़ं- केदारनाथ यात्रा पर मौसम ने लगाया ब्रेक, सोनप्रयाग में रोके गए श्रद्धालु, फंसे लोगों का जंगलों के रास्ते रेस्क्यू जारी

पढे़ं- आफत की बारिश, पिछले 48 घंटों में स्टेट हाईवे समेत 24 सड़कें बंद, 23 दिन में 46 लोगों की मौत