उत्तराखंड का 'फैसला' दिल्ली भरोसे! BJP हाईकमान पर टिकी नजरें, नेताओं की बढ़ी धड़कनें
उत्तराखंड में होना है कैबिनेट विस्तार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की भी चर्चाएं तेज

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : March 22, 2025 at 4:57 PM IST
देहरादून:उत्तराखंड बीजेपी में इन दिनों सरकार से लेकर संगठन तक बदलाव की चर्चाएं चल रही हैं. जिसके कारण प्रदेश की राजनीति में हचचल बढ़ गई है. धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हुई. उसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर भी खबरें आ रही हैं. इन दोनों ही फैसलों पर प्रदेश भर की नजरें दिल्ली पर टिकी हुई हैं. वहीं, दिल्ली में बीजेपी हाईकमान भी इस पर मंथन कर रहा है.
बता दें पहले धामी सरकार केबिनेट विस्तार की खबरें आई. जिसके लिए सीएम धामी ने दिल्ली दौड़ लगाई. सीएम धामी के साथ ही प्रदेश के कई विधायकों को भी दिल्ली बुलाया गया. इसमें आशा नौटियाल, हरिद्वार जिले की रानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक आदेश चौहान दिल्ली पहुंचे. इन दोनों नेताओं ने दिल्ली में बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यत गौतम से मुलाकात की. इसके अलावा रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, राजपुर रोड विधायक खजान दास, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा सहित कई विधायक भी दिल्ली पहुंचे.
कैबिनेट में पांच पद खाली: इस समय धामी कैबिनेट में कुल पांच पद खाली हैं. उत्तराखंड कैबिनेट में कुल 12 मंत्री हो सकते हैं. सीएम धामी के पास अकेले 50 से ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग हैं. कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच कुछ मंत्रियों के हटने की भी संभावनाएं हैं.
प्रदेश अध्यक्ष पर भी होना है फैसला: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश अध्यक्ष भी बदला जा सकता है. इसे लेकर भी दिल्ली में बीजेपी मंथन कर रही है. उत्तराखंड बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद हैं. उनकी नई जिम्मेदारी के बाद से ही बीजेपी में नये प्रदेश अध्यक्ष की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी. अब एक बार फिर से प्रदेश अधयक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस कड़ी में भी कई नाम सामने आ रहें हैं, मगर आखरी फैसला दिल्ली में हाईकमान को ही लेना है.
पढ़ें---
- उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच PM मोदी से मिले राज्यपाल गुरमीत सिंह, जानिए किस मुद्दे पर हुई चर्चा
- धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाए तेज, करन माहरा ने दिया ये बड़ा बयान
- मंत्रिमंडल में आशा को 'आस' तो भरत चौधरी को भी पूरा 'विश्वास', समर्थकों ने उठाई 'मंत्री' बनाने की आवाज
- प्रेमचंद के बाद अब कांग्रेस ने महेंद्र भट्ट को किया टारगेट, 'सड़कछाप' बयान पर बीजेपी को घेरा

