ETV Bharat / state

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का PM MODI पर कटाक्ष; बोले- जिसकी मांग में सिंदूर भरा, उसको कब मिलेगा इंसाफ

प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, उनकी रगों में खून नहीं सिंदूर बह रहा है. लेकिन, महिलाएं पूछ रही हैं जशोदाबेन उनके साथ कब चलेंगी.

Etv Bharat
वाराणसी में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 26, 2025 at 3:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय जवानों ने अपने साहस, शौर्य एवं पराक्रम का परिचय दिया था. पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का काम किया. इसको लेकर बीजेपी की ओर से देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहा है. लेकिन, कांग्रेस लगातार बीजेपी पर आक्रामक रूप अख्तियार किए हुए है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पोस्टर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जारी किया गया है. इसमें उनको भारतीय सेना के जवान के रूप में दिखाया गया है. इसको लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीएम पर कटाक्ष करते हुए पूछा है कि जिसकी मांग में सिंदूर भर कर लाएं है उसकी रक्षा नहीं कर पा रहे है, सुहागिन महिलाएं सवाल कर रही हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी के चेतगंज में अपने आवास पर सोमवार को मीडिया से वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी पत्नी जशोदाबेन को लेकर कटाक्ष किया. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी रगों में खून नहीं सिंदूर बह रहा है. जबकि महिलाएं उनसे जानना चाहती हैं जिसकी मांग में सिंदूर डाल कर लाएं उसकी रक्षा नहीं कर पाए. जशोदाबेन को लाएं.

उन्होंने आगे कहा कि सुहागिन महिलाएं जानना चाहती है कि आपकी रगों में सिंदूर बह रहा है. लेकिन, जिसकी मांग में सिंदूर भरा है वो आपके साथ कब कंधे से कंधा मिला कर चलेगी. आपके साथ कब रहेंगी. यह महिलाएं जानना चाहती हैं.

अजय राय ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी किए पोस्टर को लेकर सवाल किया कि इसमें ऑपरेशन सिंदूर की नेतृत्व करने वाले हमारे जवान सुफियान कुरैशी, व्योमिका सिंह, जल, थल, वायु सेना के जवानों को होना चाहिए था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो सिर्फ नींबू मिर्च बांधने के लिए है.

गोंडा जिलाध्यक्ष और भाजपा महिला नेता के आलिंगन वाले वीडियो पर अजय राय ने कहा, बीजेपी का नारा है बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ. लेकिन, हकीकत में बेटी को बीजेपी के लोगों से बचाना है. आप उठा कर देख लीजिए कि भाजपा के उन्नाव के एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ हम लोगों ने मोर्चा खोला तो उनको दुष्कर्म के केस में आजीवन कारावास की सजा हुई है.

मंदसौर की घटना को देखिए, सड़क पर खड़े होकर जिस तरह से वीभत्स वीडियो सामने आया है, उसका हम लोग वर्णन नहीं कर सकते. उन्होंने बलिया के नेता बब्बन सिंह चौहान का भी जिक्र किया कि महिला के साथ किस तरह की हरकत कर रहे थे सभी ने देखा. यह लोग महिला विरोधी है.

ये भी पढ़ेंः हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली कानपुर की डॉ. अनुष्का ने कोर्ट में किया सरेंडर; FIR के बाद से चल रहीं थी फरार