ETV Bharat / state

बांदा में हादसा; सड़क पार कर रही महिला और उसकी 2 बेटियों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत और एक घायल

परिजन राजू वर्मा ने बताया कि शादी से लौटते वक्त यह हादसा हुआ. वह बेंदाघाट गांव की ही रहने वाली थी.

ETV Bharat
बांदा में सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, एक बेटी घायल (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 23, 2025 at 3:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बांदा : जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. सड़क पार करते समय मां और दो बेटियों को ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में मां और एक मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, घायल को जिला अस्पताल भिजवाया.

परिजन राजू वर्मा ने बताया कि सुनैना अपनी दोनों बेटियों के साथ अपने देवर की शादी में शामिल होने बाराता बबेरू क्षेत्र के अमलोहरा गांव गई थी. वहां से सभी लोग बोलेरे से घर वापस घर आ रही थीं. घर के पास सड़क के किनारे बोलोरो खड़ी हुई. बोलेरो से उतरकर जैसे ही यह लोग सड़क पार करने लगे तभी फतेहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने इन्हें रौंद दिया. हादसे में सुनैनी और बेटी बाबू की मौत हो गई. जबकि घायल बेटी गुड़िया का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

सीओ सदर राजबीर सिंह गौर ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान एक महिला व उसकी दो बेटियों को ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जिसमें महिला व उसकी एक बेटी की मौत हो गई है. तो वहीं एक बेटी घायल हो गई है. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ट्रक को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : घर में सोए दंपति पर बदमाशों ने लोहे की रॉड से किया हमला, पत्नी की मौत, पति घायल