ETV Bharat / state

कवर्धा में गौवंशों की अनदेखी पर जनता का गुस्सा, नगर पालिका दफ्तर पर किया प्रदर्शन

कवर्धा में लोगों ने गौवंशों की दुर्दशा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है.

KABIRDHAM MUNICIPALITY OFFICE
कवर्धा में गौवंश को लेकर प्रदर्शन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 15, 2025 at 8:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: छत्तीसगढ़ में पिछली कांग्रेस सरकार ने नरवा गुरुवा घुरवा बाड़ी योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत कई चारागाह बनाए गए थे जिसे गुरुवा कहा जाता था और वहां पर मवेशियों को रखा जाता था. उस समय से लेकर अब तक लगातार गौवंशों पर राजनीति हो रही है लेकिन गौवंशों की हालत नहीं सुधर रही है. ऐसे ही मुद्दों को लेकर कवर्धा में सोमवार 15 सितंबर को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया.

कवर्धा नगर पालिका के सामने हल्ला बोल: शहर में लगातार सड़क हादसों में गौवंशों की मौत हो रही है. इसे लेकर स्थानीय नागरिकों ने कवर्धा नगर पालिका कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों गोवंश को नगर पालिका कवर्धा कार्यालय के सामने लाकर खड़ा कर दिया. उसके बाद नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

कवर्धा में गौवंश पर राजनीति तेज (ETV BHARAT)

कवर्धा शहर में गोवंश की हालत खराब होती जा रही है. आए दिन सड़कों पर बेसहारा गोवंश की दुर्घटनाओं में मौत हो रही है. मुख्य बाजार, चौराहों और सार्वजनिक रास्तों पर गोवंश के बैठे रहने से आमजन को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं वाहन चालकों के लिए यह जान का खतरा बनता जा रहा है. जिला प्रशासन और सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए- कामु बैगा, गौ सेवक

उग्र आंदोलन के लिए होंगे मजबूर: प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अगर हालात नहीं सुधरे तो हम उग्र आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे. यदि जल्द ही गोवंश की सुरक्षा, देखरेख और स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा.

गौ पालक शहर में गाय लाकर छोड़ देते हैं, जिसके कारण स्थिति निर्मित हो रही है- चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, अध्यक्ष, नगरपालिका कवर्धा

गौवंशों और मवेशियों की उतारी गई आरती: इस प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी और भाजपा पार्षदों ने गौवंशों को चारा खिलाया. उसके बाद गौवंशों औऱ मवेशियों की आरती उतारी गई. नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने कहा कि नगर पालिका अपनी क्षमता से अनुरुप 200 से अधिक मवेशियों का संरक्षण कर रही है.

बिलासपुर में डिप्टी सीएम साव ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा, कहा- पिछली सरकार के संरक्षण में हो रहा था धर्मांतरण

कांग्रेस का गौ सत्याग्रह का ऐलान, सरकारी दफ्तरों में पशु भरने की चेतावनी, बीजेपी बोली पशु और कांग्रेसी एक जैसे - Gau Satyagraha

छत्तीसगढ़ में बनेगा गोवंश अभ्यारण्य, आवारा गायों की सुरक्षा का सरकार करेगी इंतजाम - Cow sanctuary in Chhattisgarh