ETV Bharat / state

अलीम हत्याकांड का खुलासा, चुनावी रंजिश में की थी प्रधान के भतीजे की हत्या, सरेंडर से पहले गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस ने अलीम हत्याकांड का खुलासा किया.

ALEEM MURDER CASE SOLVED
अलीम हत्याकांड का खुलासा (PHOTO- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 23, 2025 at 9:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर/किच्छा: चुनावी रंजिश और पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों से दो तमंचे और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में टीम जुटी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे.

चुनावी रंजिश और पुराने विवाद को लेकर किच्छा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरऊ में हुए अलीम हत्याकांड का 23 अगस्त शनिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त की सुबह कुछ लोग हथियारों से लेश होकर अकरम खान के घर घुस गए. आरोपियों द्वारा पहले जमकर फायरिंग की, उसके बाद पास खड़े अलीम पर फायर झोंक दिया. जिसमें अलीम की मौत हो गई. अलीम के भाई की तहरीर पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी. एसएसपी के निर्देश पर 6 टीमों का गठन किया गया था.

चुनावी रंजिश में की थी प्रधान के भतीजे की हत्या (Video-ETV Bharat)

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के ठिकानों रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दबिश दी गई. लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए. आज टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी बरेली रोड़ स्थित शर्मा ढाबे के आसपास देखे गए हैं. जिसपर टीम ने मौके पर पहुंच कर अकील और रिहान खान को गिरफ्तार किया. आरोपियों से दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं. आरोपी न्यायालय में आत्म समर्पण के लिए आ रहे थे. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अलीम हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्याकांड में प्रकाश में आए अन्य नामों की जांच कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

ये है मामला: बताया जा रहा है कि मृतक अलीम निर्वाचित दरउ ग्राम सभा का प्रधान गफ्फार खान का भतीजा था. आरोप है कि चुनाव में मिली हार के बाद सुनियोजित षड्यंत्र कर युवक की हत्या की गई है. हार से खफा दूसरे पक्ष ने घटना को अंजाम दिया. वहीं सामने ये भी आया था कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था.

ये भी पढ़ें:

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला किच्छा, प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या

पुलिस का ITI गैंग पर अटैक, लीडर समेत 4 आरोपियों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, पिता ने कर दी अपने ही सगे बेटे की हत्या, आरोपी फरार