ETV Bharat / state

डायन-बिसाही व जादू-टोना के आरोप में दो महिला समेत तीन पर हमला, वृद्ध की हालत नाजुक

पलामू में डायन होने के शक में बुजुर्ग समेत दो महिलाओं पर हमला हुआ है.

Two women including elderly man assaulted on suspicion of witchcraft in Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 11, 2025 at 11:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: जिला में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में रविवार को अंधविश्वास के नाम पर बड़ी घटना सामने आई. ग्रामीणों ने एक 73 वर्षीय वृद्ध व दो महिलाओं की डायन-बिसाही व जादू-टोना के आरोप में बेरहमी से पिटाई कर दी.

इस मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. परिजनों ने उन्हें डेहरी स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया. फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है. वहीं दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद सोन नदी घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जा रहा था. शवदाह के बाद जब लोग लौट गए तो बुजुर्ग और दोनों महिलाएं चिता स्थल के पास कुछ तंत्र-मंत्र जैसा कर रहे थे. इसकी जानकारी अंतिम संस्कार करने वालों के परिजनों तक पहुंची. आरोप है कि कुछ युवकों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को लाठी-डंडों से पीट दिया.

इस घटना की सूचना मिलने पर दंगवार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को सुरक्षित निकाल कर पूछताछ के लिए हुसैनाबाद थाना भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित या उनके परिजनों की लिखित शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी को शक था तो उन्हें पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी न कि खुद मारपीट करनी चाहिए.