ETV Bharat / state

गुस्से में गजराज! जंगली हाथी के हमले में दो की मौत

गुमला में जंगली हाथी का आतंक लगातार जारी है. रविवार को जंगली हाथी ने तीन लोगों को निशाना बनाया, जिसमें दो की हो गयी.

wild elephant attack
गुमला में जंगली हाथी (Etv bharat)
author img

By

Published : March 30, 2025 at 12:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुमला: जिला में जंगली हाथियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को जंगली हाथी ने तीन लोगों को निशाना बनाया, इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स जख्मी है. जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पहली घटना रायडीह थाना क्षेत्र के डेरांगडीह की है. जहां अम्बाकोना जंगल में एक व्यक्ति लगभग 45 वर्षीय जेम्स कुजूर महुआ चुनने शनिवार को गया था. इस दौरान जंगली हाथी से उसका सामना हो गया. जंगली हाथी द्वारा वह कुचलकर मार डाला गया. सूचना पर रविवार को रायडीह थाना पुलिस और वन विभाग ने पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

जानकारी देते गुमला वन प्रमंडल के रेंजर (Etv bharat)

दूसरी घटना अल्बर्ट एक्का प्रखंड में हुई. जहां दो ग्रामीणों को घर के आंगन से निकलने के दौरान जंगली हाथी ने कुचल डाला. इस दौरान ग्रामीणों ने जंगली हाथी को वहां से भगाया. ऐसे ही 50 वर्षीय शख्स अरविंद सिंह राजावत को पटक कर जख्मी कर दिया. जिसके बाद दोनों घायलों को डूमरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में एक की मौत हो गई.

'घटना के बाद तत्काल 10 हजार रुपये हाथी के हमले से जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को दी गई है और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी के 3 लाख 90 हजार रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा रंजर ने जंगल नहीं जाने की हिदायत ग्रामीणों को दी है. क्योंकि अभी जंगली हाथी जंगल में विचरण कर रहा है, ऐसे में यदि किसी ग्रामीण का हाथी से सामना हो जाता है तो हाथी ग्रामीण पर हमला करके उसकी जान ले सकता है'. -जगदीश राम, रेंजर.

वहीं वन विभाग लगातार इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं. जिसके लिए माइक से लगातार अनाउंस कराकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है. वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जंगली हाथी ने तीन दिनों में पांच लोगों को कुचलकर मार डाला है जबकि तीन से अधिक जख्मियों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़े: बहरागोड़ा में तीन लोगों पर जंगली हाथी ने किया हमला, एक युवक की मौत, दो घायल

प्रजनन काल में हिंसक हुए हाथी! आपसी संघर्ष में दो की मौत, विभाग ने शुरू की हाथियों के कॉरिडोर पर निगरानी

हाथी दांत बने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाएं, टंकी है पर पानी नहीं, बल्ब है पर बिजली नहीं