ETV Bharat / state

भारी बारिश के कारण खोले गए तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

बारिश के कारण तेनुघाट डैम के आठ रेडियल गेट खोले गए हैं. डैम का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क किया गया.

Tenughat Dam in Bokaro
तेनुघाट डैम (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 19, 2025 at 11:54 AM IST

|

Updated : June 19, 2025 at 7:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: बोकारो के तेनुघाट डैम के आठ गेट खोल दिए गए हैं. लगातार हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. डैम की जल संचय करने की क्षमता 852 फीट है, जबकि जलस्तर अब 854 फीट पहुंच गया है. इससे पहले दो गेट खोले गए थे, लेकिन इसके बावजूद जलस्तर बढ़ता रहा, जिसके कारण डैम की सुरक्षा को देखते हुए दो और गेट खोले गए.

दोपहर में जब दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया, तो चार और गेट खोल दिए गए. फिलहाल कुल आठ रेडियल गेट खुले हैं, जिसके कारण दामोदर नदी में भारी मात्रा में पानी बह रहा है. भारी बारिश को देखते हुए और भी गेट खोले जा सकते हैं.

बोकारो में तेनुघाट डैम के खोले गए गेट (Etv bharat)

"जलस्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण पहले चार गेट खोले गए थे, लेकिन अधिक मात्रा में पानी बढ़ने के कारण 8 गेट खोलने पड़े." - शशि रंजन, कार्यपालक अभियंता

आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम के दो गेट आज सुबह और दो रेडियल गेट कल खोले गए थे. कुल मिलाकर चार गेट खोले गए थे. दो बजे के बाद चार और गेट खोले गए, जिससे दामोदर नदी में 55 हजार क्यूसेक प्रति मीटर सेकंड की दर से पानी डिस्चार्ज हो रहा है. जिससे दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है. ऐसे में जिला प्रशासन ने भी लोगों को इसको लेकर अलर्ट कर दिया है.

दामोदर किनारे रहने वाले लोगों और दामोदर नदी में मछली पकड़ने और नहाने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी दे दी गई है. कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर और भी रेडियल गेट खोले जाएंगे. तेनुघाट डैम में कुल 10 रेडियल गेट हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: घरों में घुसा गंदा पानी, जनजीवन प्रभावित

रांची की सड़कों पर जमा पानी, जलजमाव की स्थिति से आवागमन हुआ मुश्किल

लातेहार में भारी बारिश से एप्रोच पथ ध्वस्त, आवागमन बुरी तरह से प्रभावित

Last Updated : June 19, 2025 at 7:05 PM IST