ETV Bharat / state

बाइक चोरी कर छिनतई करने वाले स्नैचर्स गिरफ्तार, गला हुआ सोना भी बरामद

रांची में छिनतई करने वाले गिरोह के दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Two criminals arrested of snatching gang in Ranchi
पुलिस के शिकंजे में स्नैचर्स (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : October 7, 2025 at 7:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची की पुलिस ने राजधानी में चोरी के बाइक से महिलाओं से छिनतई करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से गलाया हुआ सोना भी बरामद किया गया है.

जगगनाथपुर इलाके से हुई गिरफ्तारी

रांची में चेन स्नैचर्स भीड़भाड़ वाले इलाके से बाइक चोरी कर उसी बाइक से छिनतई की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. सिटी एसपी पारस राणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं.

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बाइक की चोरी कर छिनतई की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों मतिउल्ला खान और अरशद हैदरी को गिरफ्तार किया गया है. हाल के दिनों में जग्गनाथपुर थाना क्षेत्र में मतिउल्ला खान ने एक महिला से सोने की चेन की छिनतई की थी. जांच में यह बात सामने आई की जिस बाइक का प्रयोग स्नैचिंग में किया गया था उसे रांची के अरगोड़ा इलाके से चोरी किया गया था. जांच के क्रम में और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मतिउल्ला की पहचान हुई थी, जिसके बाद उसे दबोचा गया.

सोना पिघलाने वाला भी गिरफ्तार

मतिउल्ला ने गिरफ्तारी के बाद यह स्वीकार किया है कि वह चोरी की गई बाइक से ही शहर के विभिन्न इलाकों में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. मतिउल्ला ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया की वह जो सोने की चेन छिनतई करता था उसे अरसद नाम का व्यक्ति पिघलाने का काम करता था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिघला हुआ सोना भी बरामद किया है.

गिरफ्तार अरशद हैदरी सोने की दुकान में कारीगर के रूप में काम करता था और चोरी के गहनों को पिघलाने का काम वही करता था. पुलिस के अनुसार, मतिउल्ला खान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह अब तक 17 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है.

इसे भी पढ़ें- चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह पर शिकंजा, एसएसपी की स्पेशल टीम ने छिनतई करने वाले को दबोचा

इसे भी पढ़ें- ऑटो पर सवार होकर छिनतई, पुलिस के शिकंजे में आए दो शातिर

इसे भी पढ़ें- चेन स्नैचिंग गिरोह के पास है इलाके में मौजूद बाइक्स की जानकारी, कई राज्यों में फैला नेटवर्क, सावन के दौरान एक्टिव है गिरोह