ETV Bharat / state

10 साल की बच्ची के साथ रातभर सोए नाग-नागिन, गर्दन में लिपटा देख निकल गई मां की चीख

बिहार के गया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बच्ची के गर्दन में दो-दो सांप लटके मिले, जानिए कैेसे बची उसकी जान

Common Krait In Gaya
गया में बच्ची पर सांप का हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 1, 2025 at 8:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: सांप का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. सोचिए अगर दो-दो सांप आपके गर्दन में लटक जाए तो क्या होगा? ऐसा ही मामला बिहार के गया जिले में सामने आया है. यहां कॉमन करैत नाम के खतरनाक सांप एक बच्ची के गर्दन में लटका था. एक नहीं बल्कि दो-दो सांप थे. जैसे ही परिवार के लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी कोहराम मच गया.

रातभर गर्दन में लिपटा रहा सांप: घटना फतेहपुर थाना के जम्हेता गांव की है. यहां राजू कुमार केसरी अपने परिवार के साथ रविवार की रात घर में सोए थे. सुबह में जब राजू कुमार केसरी की पत्नी उठी तो उसने अपनी बेटी सलोनी कुमारी (10) के गले में सांप देखा. बताया जा रहा है कि नाग-नागिन का जोड़ा रातभर बच्ची के गर्दन से लिपटा रहा.

Common Krait In Gaya
इस बच्ची के गर्दन में लटका था सांप (ETV Bharat)

गर्दन में सांप देखते ही मचा हड़कंप: सांप देखते ही वह शोर मचाने लगी. शोर सुनकर बच्ची के पिता राजू कुमार केसरी उठ गए. उन्हें तो थोड़ी देर के लिए कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें?. बच्ची के गले में सांप देखकर वह भी सकते में आ गए.

पिता ने ऐसे बचायी जान: राजू कुमार केसरी ने सोचा कि कैसे भी बेटी को सांप से बचाना है. बस फिर क्या था, पिता राजू अपनी जान की परवाह किए बगैर बच्ची के पास पहुंचे और उसके गले में लटके दोनों सांपों के मुंह को हाथों से पकड़ लिया. राजू ने दोनों सांपों के मुंह को इस तरह से दबाया कि दोनों सांप की पलभर में मौत हो गई. यह घटना जम्हेता गांव में आग की तरह फैल गई.

सांप की मौत के बाद राजू कुमार केसरी अपनी बच्ची सलोनी लेकर पास के फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. बड़ी बात यह है कि बच्ची के गले में लटके दोनों सांपों को मारने वाले राजू कुमार केसरी पर किसी प्रकार के सांप के विष का असर नहीं था. वह बिल्कुल सामान्य थे. बच्ची भी बिल्कुल स्वस्थ बताई जाती है. हालांकि डॉक्टरों ने एहतियातन दोनों को जांच के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने की सलाह दी.

Common Krait In Gaya
बच्ची को बचाने वाला पिता (ETV Bharat)

"विषधर सांपों में से एक माना जाने वाला करैत सांप था. दो सांपों को कैसे मार डाला समझ नहीं आ रहा. बच्ची की जान बचाने के लिए मैंने अपनी जान की तनिक भी परवाह नहीं की और बच्ची की जान बचा ली." - राजू कुमार केसरी, बच्ची का पिता

एशिया का सबसे जहरीले सांप: दरअसल, कॉमन करैत बनावट एशिया के सबसे जहरीले सांप में गिने जाते हैं. यह भारत के सबसे खतरनाक चार सांपों में एक है. ज्यादातर यह सांप में निकलता है और लोगों पर हमला करता है. इसे किंग कोबरा से भी जहरीली माना जाता है.

साइलेंट किलर: इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है. दरअसल, जब यह काटता है तो दर्द नहीं होता है. सांप काटने पर लोगों को पता नहीं चल पाता है. जब तक लक्षण दिखता है, तब तक पूरे शरीर में जहर फैल चुका होता है और इंसान की मौत हो जाती है.

ये भी पढ़ें: चलती स्कॉर्पियो में निकला सांप, परीक्षा देने जा रहे दंपती ने कूदकर बचाई जान