ETV Bharat / state

विराटनगर : बंद मकानों में करते थे चोरियां, दो गिरफ्तार

प्रागपुरा पुलिस एवं साइबर सेल ने पावटा क्षेत्र में रात में सूने घरों से चोरियां करने वाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Pragpura police arrested two accused of theft
प्रागपुरा पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार (ETV Bharat Viratnagar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 4, 2025 at 8:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

विराटनगर (कोटपूतली): प्रागपुरा थाना पुलिस एवं साइबर सेल ने पावटा उपखंड क्षेत्र में रात में सूने एवं बंद घरों को निशाना बनाने वाली चोरों की गैंग का पर्दाफाश किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये दिन में सूने मकानों की रैकी करते थे और रात को चोरियों को अंजाम देते थे.

विराटनगर डीवाईएसपी शिप्रा राजावत में बताया कि प्रागपुर थाना क्षेत्र में 3 दिसंबर को राजेंद्र प्रसाद के घर पर लाखों रुपए एवं सोने के गहने की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. 14 जनवरी को पावटा के अशोक गुप्ता खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे. उनके घर पर बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने के जेवर रखे थे, जो चोरी हो गए.

पढ़ें: अब तक 80 चोरियां! लग्जरी कार से लेकर हाई-एंड पब तक, कुख्यात चोर जीता था आलीशान जिंदगी

पुलिस उपाधीक्षक शिप्रा राजावत ने बताया कि पांच फरवरी को कुंभ मेले में गए प्रागपुरा के सुभाषचंद्र अग्रवाल के घर में 12 लाख रुपए नगद और लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए. पुलिस टीमों ने 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और साइबर सेल के सहयोग से नकबजनी का खुलासा किया. पुलिस ने चोरी करने वाली गैंग के सदस्य नारायणपुर निवासी अमीचंद सैनी (22) एवं विजय गोठवाल (26) को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है. पुलिस में दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया. पुलिस इनसे क्षेत्र में अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ कर रही है.