उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर, 5 गंभीर घायल
हल्द्वानी में सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 19, 2025 at 10:00 AM IST
हल्द्वानी: काठगोदाम-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते दिनों सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत के बाद गौलापार-तीनपानी बाईपास पर शनिवार सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ. ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों में एक महिला भी शामिल है. सभी घायलों को 108 की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
गौर हो कि उत्तराखंड में सड़क हादसों में आए दिन जान गंवा रहे हैं. पुलिस के दावों के बाद भी सड़क हादसे नहीं रुक रहे हैं. वहीं हल्द्वानी तीनपानी की ओर से आ रहे दोनों वाहन एक ट्रक और कार एक साथ कट से मुड़ने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. कार के अंदर ही लोग फंस गए जहां लोगों ने उनको निकाल कर अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घायलों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे, अनक दुबे पुत्र प्रभा शंकर, निवासी लखनऊ के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों ही तीनपानी की दिशा से आ रहे थे, ट्रक जब ट्रेंचिंग ग्राउंड के कट से मुड़ने लगा उसी समय उसके पीछे चल रही कार भी मुड़ी और तेज गति में होने के कारण ट्रक से भिड़ गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. स्थानीय लोगों ने एक बार फिर इस कट को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि जब तक यहां पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए उचित संकेतक और गति नियंत्रण उपाय नहीं किए जाते तब तक इस तरह की घटनाएं टलती नहीं दिख रही हैं.
पढ़ें-

