ETV Bharat / state

गया नगर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, डेढ़ साल की बच्ची और मां की मौत

पति पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची बाइक में वापस अपने घर जा रहे थे.

BHILAI ROAD ACCIDENT
भिलाई रोड एक्सीडेंट (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : October 7, 2025 at 4:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग\भिलाई: जिले के गया नगर क्षेत्र में दोपहर लगभग साढ़े 12 एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां और बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. पति घायल है.

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से गई मां बेटी की जान: घटना लगभग दोपहर 12:30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शी चुम्मा लाल देशमुख ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया- बाइक सवार विकास साहू अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ बाइक में चंडी मंदिर की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान दुर्घटना हुई. ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक अनबैलेंस हो गई. जिससे बाइक सवार पत्नी और बच्ची उसके पहिए के नीचे आ गए. मौके पर ही दोनों की दुखद मौत हो गई. पति को चोट लगी है.

सड़क हादसे में मां बेटी की मौत (ETV Bharat Chhattisgarh)

स्कूल जोन में स्पीड से जा रहा था ट्रैक्टर चालक: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस समय ये घटना हुई, उस समय महर्षि दयानंद स्कूल और इंडियन किड्स स्कूल की भी छुट्टी हुई. जिससे काफी भीड़भाड़ हो जाती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटना न हो.

आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार: घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि भीषण हादसे में मोनिका साहू (28 वर्ष) और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी वामीका साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति विकास साहू (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही स्पष्ट रूप से सामने आई है. चालक ने तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाकर यह गंभीर दुर्घटना की. ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है.

पश्चिम बंगाल में दीदी जब तक रहेगी तब तक नहीं जाएंगे, दादा आएंगे तब जाएंगे -पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार पर जनहित याचिका पर सुनवाई
देवदूत बने सीआरपीएफ जवान, सांप काटे मरीज की कैंप लाकर बचाई जान