'मुझे छोड़ दो...' गुहार लगाती रही लड़की, बेहोश होने तक तीन युवक करते रहे दरिंदगी
बिहार में घर में घुसकर नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस की कार्रवाई में तीनों आरोपी गिरफ्तार.

Published : June 29, 2025 at 1:37 PM IST
|Updated : June 29, 2025 at 2:34 PM IST
गया: बिहार के गया जिले के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने घर में अकेली थी और सो रही थी, जब तीनों आरोपियों ने घर में घुसकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.
पीड़िता की आपबीती: पीड़िता ने छोड़ देने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और तब तक दुष्कर्म करते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई. घटना के बाद पीड़िता ने होश में आने पर अपने परिजनों को इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी. परिजनों ने तुरंत सिंधुगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई.
स्थानीय लोगों में आक्रोश: ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता नाबालिग है और घटना के समय घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है, और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज: पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है. पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. गया पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने भी पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया है.
पुलिस ने तीनों युवकों को दबोचा: शिकायत मिलते ही सिंधुगढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि सभी सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके.
"दुष्कर्म की घटना में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें स्पीडी ट्रायल के जरिए कड़ी सजा दिलाई जाएगी." - गौतम कुमार, थानाध्यक्ष, सिंधुगढ़
स्पीडी ट्रायल की तैयारी: पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है. गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताया और आश्वासन दिया कि दोषियों को कठोर सजा मिलेगी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
"पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाई जाएगी." - आनंद कुमार, एसएसपी, गया
ये भी पढ़ें-
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाया, नौकरी दिलाने के बहाने युवती से सामूहिक दुष्कर्म
बिहार में हैवानियत: 10 साल की नाबालिग से 65 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी
बिहार में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म कर रहे थे दोस्त, मौके पर अचानक पहुंचा युवक, 4 दिन बाद मिली लाश

