ETV Bharat / state

तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, शव को नदी किनारे खेत में फेंका

मधुबनी में तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. शव नदी किनारे खेत से बरामद हुआ है. पढ़ें..

madhubani Murder
मधुबनी में दुष्कर्म के बाद हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 16, 2025 at 3:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में बच्ची की लाश मिली है. शव को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि उसके साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से काफी गुस्से में हैं.

दो दिन पहले हुई थी गायब: परिजनों के मुताबिक बच्ची अपने घर के दरवाजे के बाहर दो दिन पहले खेल रही थी. खेलते-खेलते वह अचानक गायब हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पिता ने लदनिया थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस अभी बच्ची को ढूंढ ही रही थी कि लाश मिलने की खबर मिली.

madhubani Murder
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स (ETV Bharat)

"बच्ची दरवाजे पर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई थी. हमलोगों ने काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं. पुलिस के पास भी गए थे. अचानक गांव के लोगों ने बताया कि खेत में झाड़ी के पास बच्ची की लाश पड़ी है. हमलोगों को इंसाफ चाहिए. हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए."- मृत बच्ची के पिता

खेत में मिला शव: बच्ची की लाश उसके घर से 200 मीटर दूर नदी के किनारे खेत में झाड़ियों के बीच फेंका मिला है. सूचना मिलने के बाद लदनियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे.

क्या बोले थानाध्यक्ष?: लदनीया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि लाश को देखकर लग रहा है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही दोषी सलाखों के पीछे होंगे.

"बच्ची के पिता के द्वारा गुमशुदगी का मामला हेतु आवेदन दिया गया था. बच्ची खेलते-खेलते गायब हो गई थी. एफएसएल टीम की मदद से छानबीन की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."- धनंजय कुमार, थानाध्यक्ष, लदनीया थाना

ये भी पढ़ें:

मधुबनी में 5 साल की मासूम से रेप, शौच करने गई बच्ची को पड़ोसी ने बनाया शिकार, नाखून से नोंचा

मधुबनी: नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, हालत नाजुक होने पर DMCH रेफर

मधुबनी दुष्कर्म पीड़िता की एक आंख की लौट सकती है रोशनी - डॉ अलका झा