ETV Bharat / state

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; पीलीभीत में तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, घर में मचा कोहराम

पीलीभीत के मुख्य बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा.

पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा
पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 11, 2025 at 5:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पीलीभीत : जिले के मुख्य बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्राम विरसिंगापुर स्थित एक बारात घर के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सुशीला (55), प्रवीण (35) और पुत्र यश कुमार के रूप में हुई है. तीनों शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र के टकेली बड़गांव गांव निवासी थे. पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. हादसे को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक परिवार दियोरिया कला थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव जा रहा था. रास्ते में अचानक सामने से आई एक तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई. भीषण सड़क हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. गुरुवार दोपहर हुए इस हादसे के बाद परिवार को कोहराम मचा हुआ है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव टकेली बड़गांव में भी शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सीओ प्रगति चौहान ने बताया कि हादसा अत्यंत दुखद है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए. सड़क किनारे बिखरे शव और परिजनों की चीख-पुकार देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं.

यह भी पढ़ें : सहारनपुर में हेड कांस्टेबल ने बाइक सवार दंपत्ति को कार से रौंदा, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर