ETV Bharat / state

चोरी कर ले जा रहे थे लोहे का खंभा... तभी आई गई शताब्दी एक्सप्रेस; रामपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा - Conspiracy overturn train exposed

रामपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश का जीआरपी ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस ने इसके पीछे किसी साजिश से इंकार किया है.

Etv Bharat
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 22, 2024 at 10:35 PM IST

|

Updated : September 23, 2024 at 2:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामपुर: यूपी के रामपुर में तीन दिन पहले बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर टेलीकॉम कंपनी का एक लोहे का खंभा डालकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई थी. इसी मामले का खुलासा करने के लिए जीआरपी लगातार धर पकड़ अभियान चला रही थी. जीआरपी रामपुर ने इस घटना का खुलासा करते हुए बिलासपुर के दो नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. वहीं मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक जीआरपी ने 10,000 के इनाम की भी घोषणा की है.

बता दें कि, रामपुर जिले में 19 सितंबर की मध्य रात्रि 12 बजे नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से काठगोदाम जा रही थी. बिलासपुर-रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर टेलीकॉम कंपनी का करीब 7 मीटर लंबा लोहे का खंभा पड़ा हुआ था. ट्रेन के लोको पायलट ने पटरी पर लोहे का खंभा देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन को रोक दिया था. सूचना मिलते ही मुरादाबाद मंडल के पुलिस अधीक्षक जीआरपी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने रेलवे ट्रैक से खंभे को हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया था.

साजिश का जीआरपी ने किया खुलासा (Video Credit; ETV Bharat)

जीआरपी सीओ ने बताया कि, इसके पीछे इन लोगों की और कोई मंशा नहीं थी. संदीप के खिलाफ पहले से ही थाना बिलासपुर में 14 मुकदमे दर्ज हैं, यह अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है. दूसरा आरोपी विजेंद्र है उसके खिलाफ एक मुकदमा 307 का दर्ज है. अभी तक जो मामला संज्ञान में आया है वह नशे से ही जुड़ा हुआ है. नशे की लत पूरी करने के लिए इन लोगों ने लोहे का खंभे को चोरी किया था. उसे ले जाते समय ट्रेन आने लगी तो वहीं पर छोड़कर भाग गए थे.

यह भी पढ़ें:यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, रामपुर में नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस के ट्रैक पर रखा लोहे का खंभा

Last Updated : September 23, 2024 at 2:09 PM IST