ETV Bharat / state

शाहजहांपुर में धार्मिक ग्रंथ पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल; थाने का घेराव और पथराव, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

शाहजहांपुर में बवाल
शाहजहांपुर में बवाल (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 13, 2025 at 8:06 AM IST

|

Updated : September 13, 2025 at 7:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शाहजहांपुर: शुक्रवार रात थाना सदर बाजार में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सोशल साइट पर पोस्ट करने वाले केके दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया. वहीं सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने लाठी चार्ज करके भीड़ को खदेड़ा: शुक्रवार देर रात थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले केके दीक्षित ने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब और धार्मिक ग्रंथ कुरान के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इसके बाद समुदाय विशेष में गुस्सा भड़क गया. नाराज लोगों ने थाने का घेराव और जमकर हंगामा किया. पुलिस ने लाठी चार्ज करके भीड़ को खदेड़ दिया.

जिले में तनाव की स्थिति बरकरार: इसके बाद जिले में तनाव की स्थिति बनी हुई है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट करने करने वाले कृष्ण कुमार दीक्षित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोप है कि कृष्ण कुमार दीक्षित ने अपनी फेसबुक आईडी से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इसके बाद आक्रोश फैल गया.

अशनील सिंह की तहरीर पर महिला के खिलाफ FIR: थाना सदर बाजार पुलिस ने सोशल साइट्स पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी शनिवार को गदियाना तिराहे से की गई. पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अशनील सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया.

हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं: आरोप है कि मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी लूबीना जिआ समेत तीन लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी. इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और शहर में आक्रोश फैल गया. एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में बनी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को लूबीना जिआ को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में हैंडलूम कारोबारी सुसाइड केस में तीन सूदखोर दोस्तों पर FIR, 13 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दर्द

यह भी पढ़ें: कर्ज बना काल! पहले 4 साल के बेटे की हत्या, फिर पति-पत्नी ने दी जान, 50 लाख के लोन से परेशान था कारोबारी

Last Updated : September 13, 2025 at 7:38 PM IST