ETV Bharat / state

गुमला में जेवर दुकान में चोरी, शटर काटकर लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

गुमला में एक गहने की दुकान से चोरी हुई. शटर काटकर 4 से 5 लाख रुपए के गहने लेकर चोर फरार हो गए.

gold-and-silver-worth-lakhs-stolen-from-jewellery-shop-in-gumla
चोरी हुई दुकान के पास मौजूद ग्रामीण (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 8, 2024 at 3:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुमला: जिला के घाघरा थाना से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित ज्वेलर्स शॉप का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने शनिवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने करीब 4 से 5 लाख रुपए के सोने-चांदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए. घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी रोष और भय का माहौल है. दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को चोरी की सूचना सुबह मकान मालिक ने दी.

इस मामले को लेकर दुकान के मालिक जितेंद्र सोनी ने बताया कि रोज की तरह शनिवार को शाम के करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसके बाद रविवार को करीब 10 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और शटर कटा हुआ है. साथ ही दुकान के सामान बिखरे पड़े हैं. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया गया.

चोरी को लेकर जानकारी देते दुकान मालिक और एसडीपीओ (ईटीवी भारत)

इस मौके पर घाघरा थाना प्रभारी ने पहुंचकर जांच शुरू की. गुमला से पुलिस उपाधीक्षक सुरेश प्रसाद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं. वहीं उन्होंने घटना के विषय में कहा की छानबीन की जा रही है जल्द ही इस कांड में शामिल लोगों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा. व्यापारियों ने मुख्य मार्ग और थाना के पास हुई इस घटना पर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस जल्द ही चोरों का सुराग लगाने का दावा कर रही है.

बता दें कि जिला में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं और खास कर शहरी क्षेत्र में दुकानों के शटर काटकर ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से चोर फरार हो जाते हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा है कि पुलिस प्रशासन रात्रि में गश्ती तेज करें. वहीं 2 दिन पूर्व गुमला शहर में ही एक अंग्रेजी शराब दुकान के ऊपर का छत का चादरा काटकर लाखों रुपए के शराब व नकद की चोरी कर ली गई थी. जिसका अब तक पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है.

ये भी पढ़ें- गुमला के सरकारी शराब दुकान में चोरी, छत काटकर उड़ा ले गए कैश और वाइन की पेटियां

गुमला के घाघरा में अपराधियों का आतंक, गाड़ियों को किया आग के हवाले

गुमला में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार