ETV Bharat / state

रिटायर डीएसपी, रेल अधिकारी समेत चार घरों में चोरी, बंद आवास में लगा दी सेंध

पलामू के तोलरा में चोरी की घटना हुई है, जहां चोरों ने बंद घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपयों के जेवरात पर हाथ साफ किया.

LAKHS OF RUPEES STOLEN IN PALAMU
पलामू शहर थाना भवन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 5, 2025 at 10:33 AM IST

|

Updated : May 5, 2025 at 12:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा में चोरी की घटना हुई है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर रिटायर्ड डीएसपी, रेल अधिकारी और शिक्षक समेत चार घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर लाखों के जेवरात लेकर भाग गए. जिन घरों में चोरी हुई है वे चारों घर कई दिनों से बंद थे. जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां से कुछ दूर तोलरा रेलवे स्टेशन है.

दरअसल रिटायर डीएसपी, रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी, शिक्षक रघुवीर तिवारी और अमरेश तिवारी के घर कई दिनों से बंद थे. रविवार की रात चोरों ने सभी के घर का ताला तोड़ा कर घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गए.

सोमवार की सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो देखा कि चारों घरों का ताला टूटा हुआ है. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी पीड़ित परिवारों को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिवार मौके पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन कर रहे हैं. ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि घर कई दिनों से बंद थे जिस का लाभ उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

जिन घरों में चोरी हुई है उन घरों में कोई नहीं था. चोर लाखों की संपत्ति लेकर चले गए. रेहला के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बंद घरों में चोरी हुई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. कुछ दिनों पहले भी गांव के आस पास में भी चोरी की घटनाएं हुई थीं.

Last Updated : May 5, 2025 at 12:53 PM IST