अनुष्का यादव से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, कहा- 'मेरा परिवारिक रिश्ता'
तेजप्रताप यादव सोमवार को अनुष्का यादव से मिलने कैशों सदन उनके घर पहुंचे. मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने क्या कहा? पढ़िेए.

Published : June 30, 2025 at 6:34 PM IST
पटना : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी से निष्कासित विधायक तेजप्रताप यादव सोमवार दोपहर अनुष्का यादव से मिलने उनके घर पहुंचे. मुलाकात के काफी देर बाद बाहर निकले तेज प्रताप से जब सवाल पूछा गया कि तो उन्होंने कहा कि, यहां मेरा पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए आया हूं. कोई रोक थोड़े ही देगा.
''यहां हमारा पारिवारिक रिश्ता है. इसलिए यहां आए. हम सभी से मिलते जुलते रहते है और यहां हमें आने जाने से कोई थोड़े ही रोक सकता है.'' - तेज प्रताप यादव, विधायक, हसनपुर
अनुष्का यादव से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव: दरअसल पिछले दिनों तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ अपने रिलेशनशिप पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद खूब हंगामा मचा था. राजनीति दलों ने पार्टी और परिवार को खूब हमला बोला था.

लालू ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाला: 25 मई को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया और एक हफ्ते बाद उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव बड़ी कार्रवाई की थी. लालू यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया.

लालू यादव ने लिखा- ''तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है.'' तेजस्वी से जब इस संबंध में पूछा गया था तो उन्होंने भी कहा था कि ''ऐसी कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.''

तेज प्रताप का भावुक संदेश : पार्टी और परिवार से निष्कासन के कुछ दिनों बाद आखिर में तेज प्रताप ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरे प्यारे मम्मी पापा, मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप है तो सबकुछ है मेरे पास. बस आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए.
ये भी पढ़ें
- राजद के अंदर है असली 'जयचंद', तेज प्रताप के सवाल पर बिहार में सियासत गर्म
- 'आप दोनों खुश रहें..' पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का भावुक पोस्ट
- तेजप्रताप यादव पर कार्रवाई क्या हुई?.. हसनपुर के RJD नेताओं के मन में लड्डू फूटने लगा
- 'तेजस्वी का भी प्रेम-प्रसंग था..' तेज प्रताप यादव मामले पर अनुष्का के मामा का बड़ा हमला

