ETV Bharat / state

Delhi: किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी दंपति को पब्लिक ने जमकर पीटा

वेलकम इलाके में किशोरी का अपहरण करने वाले सीसीटीवी के जरिए पकड़े गए. आरोपी पति-पत्नी की लोगों ने जमकर पिटाई की.

वेलकम इलाके में नाबालिग किशोरी का अपहरण करने पर दम्पति की पीटाई
वेलकम इलाके में नाबालिग किशोरी का अपहरण करने पर दम्पति की पीटाई (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 6, 2024 at 12:36 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी से मंगलवार रात गायब हुई 14 साल की किशोरी को क्षेत्र के लोगों ने ढूंढ निकाला. नाबालिग किशोरी को कॉलोनी के ही एक दम्पति ने अपने घर में किडनैप करके रखा था. पब्लिक ने दंपति की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मंगलवार रात 8 बजे किशोरी दुकान जाने के दौरान हुई थी गायब : किशोरी के पिता के मुताबिक मंगलवार रात तकरीबन 8:00 बजे उनकी 14 साल की बेटी दुकान गई थी, इसके बाद वह नहीं लौटी, दोस्तों रिश्तेदारों के यहां ढूंढने के बावजूद बच्चे नहीं मिली, लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों ने भी किशोरी को ढूंढना शुरू किया. कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. जिससे लड़की के इलाके के ही एक घर में होने का पता चला.

सीसीटीवी फुटेज से बच्ची के अपहरण का हुआ खुलासा :सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद इलाके के लोगों ने घर का दरवाजा जबरदस्ती खुलवाया, जहां से लड़की बरामद हो गई. गुस्साए लोगों ने वहां मौजूद पति पत्नी की जमकर पिटाई की और उन्हें पुलिस को सौंप दिया.किशोरी ने पुलिस पूछताछ पर बताया कि मंगलवार रात 8:00 बजे वह दुकान में कुछ सामान लेने गई थी, वहां उसे एक महिला मिली जिसके गोद में एक बच्चा था और उसने दुकान से अंडे खरीदे थे.

किशोरी से मदद लेने के बहाने हुआ था अपहरण :महिला ने बच्ची को घर तक अंडा पहुंचाने के लिए कहा, बच्ची मदद के लिए तैयार हो गई. वह अंडा लेकर महिला के घर जैसे पहुंची. वहां मौजूद महिला के पति और महिला ने उसे बंधक बना लिया. उसके साथ मारपीट की. उसके हाथ पैर भी बांधे गए थे.लड़की ने बताया कि उसे दंपति कहीं और ले जाने की तैयारी में थे.

ये भी पढ़ें :

Delhi: अपहरण और हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 2009 से था फरार

Delhi: शाहदरा जिला से बिटकॉइन कारोबारी का अपहरण, पुलिस ने दो युवकों को सुरक्षित बरामद किया

नरेला में RSS प्रचारक को किडनैप कर QR कोड से मांगी फिरौती, पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

Delhi: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किडनैपर को एनकाउंटर में पकड़ा, नाबालिग के अपहरण का किया था प्रयास

गाजियाबाद में 3 साल की मासूम बच्ची का अपहरण, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात - Ghaziabad innocent girl kidnapped

दिल्ली में रिश्तेदार ने 4 साल की बच्ची का अपहरण कर की हत्या, जानिए- क्या है वजह - murder of four year old girl Delhi

दिल्ली में दिनदहाड़े DTC बस चालक का अपहरण, देखें वीडियो - DTC Bus Driver Kidnapped in Delhi