ETV Bharat / state

रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़, कमरे में लाइट बंद करके की गंदी हरकत

रेवाड़ी में सरकारी स्कूल के टीचर पर 8वीं कक्षा की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

GIRL MOLESTATION IN REWARI
रेवाड़ी में टीचर ने छात्राओं से की छेड़छाड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 20, 2025 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की छात्राओं ने अपने टीचर पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना ने स्थानीय समुदाय में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.

छात्राओं की शिकायत पर पुलिस सक्रिय: छात्राओं ने स्कूल के टीचर राजेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. तीन छात्राओं ने विभाग को सूचना दी कि टीचर लंबे समय से उनके साथ गलत व्यवहार कर रहा था. छात्राओं का कहना है कि राजेश अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता था और बंद कमरे में लाइट बंद कर अनुचित व्यवहार करता था. अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिकायत दर्ज की, लेकिन आरोपी टीचर मौके से फरार हो गया.

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज: खोल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं. मामले में पोक्सो एक्ट के तहत टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब फरार टीचर की तलाश में छापेमारी कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

समुदाय में आक्रोश, स्कूल प्रशासन पर सवाल: इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा पैदा कर दिया है. अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. ये मामला शिक्षण संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाला है.

ये भी पढ़ें- नूंह में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज, पिता ने आरोपी बेटे पर की कार्रवाई की मांग, नाबालिग लड़की के मुंह पर मारी थी बीयर की बोतल - NUH MINOR ATTACK CASE

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में कार में बैठी छात्रा पर अटैक, दौड़कर बोनट पर चढ़ गया युवक, शीशे भी तोड़ डाले - FARIDABAD COLLEGE GIRL CAR ATTACK