ETV Bharat / state

अमरोहा में 10वीं की छात्रा से छेड़खानी; संविदा पर तैनात शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट का भी आरोप

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को कोर्ट के सामने किया पेश.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 13, 2025 at 4:42 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

अमरोहा : डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक काॅलेज में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को कोर्ट के सामने पेश किया.

शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट करने का भी आरोप : पुलिस के मुताबिक, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी एक काॅलेज में पढ़ती है. कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्रा का आरोप है कि काॅलेज में संविदा पर तैनात शिक्षक विवेक चीमा काफी समय से उसे परेशान कर रहा था. आरोप है कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ मारपीट करने की कोशिश की. इसके बाद मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों ने दी. परिजनों ने आरोपी की शिकायत काॅलेज की प्रधानाचार्य से की थी. इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने दी जानकारी (Video credit: ETV Bharat)

पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा : अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना डिडौली क्षेत्र के अंतर्गत एक मुकदमा दर्ज किया गया था. इसमें एक संविदा शिक्षक के द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत करने व उस पर हमला करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया था. पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया है.


यह भी पढ़ें : अमरोहा में प्रधानाध्यापक की शर्मनाक हरकत, टीचर के साथ स्कूल में पी रहा था शराब, दोनों निलंबित