ETV Bharat / state

महासमुंद के तुमगांव में देह व्यापार की आशंका, 4 महिलाओं को गांव वालों ने ही पकड़ा

चार महिलाओं को पकड़ कर तुमगांव थाने लाया गया है. वहीं पुलिस पूछताछ कर रही है.

Suspecting prostitution case
महासमुंद के तुमगांव में देह व्यापार की आशंका (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 7, 2025 at 8:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद: जिले के तुमगांव में नेशनल हाईवे 53 के किनारे एक मकान में देह व्यापार की आशंका पर ग्रामीणों ने रविवार को हंगामा कर दिया. ग्रामीणों ने चार संदिग्ध महिलाओं को पकड़ भी लिया और उन्हें पुलिस के हवाले किया है. अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

पहले भी हुआ है विवाद: जिस मकान में यह मामला सामने आया है, उस घर की महिला ने कुछ समय पहले नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अब उसी मकान में संदिग्ध गतिविधियां मिलने से पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई हैं.

महासमुंद के तुमगांव में देह व्यापार की आशंका (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

अलग-अलग शहरों से आई थीं महिलाएं: सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई महिलाएं रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई (महाराष्ट्र) से आई थीं. यह मकान अनीता ढीढी का बताया जा रहा है, जिस पर पहले भी देह व्यापार में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं. उसे पुलिस पहले गिरफ्तार भी कर चुकी है.

बार-बार यहां क्यों रुकती हैं महिलाएं?: स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और बाहर से आने वाली महिलाएं बार-बार इसी मकान में क्यों रुकती हैं? इससे पूरे मामले को लेकर संदेह और भी गहरा हो गया है.

नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी का आरोप: राधा साहू का कहना है कि, तुमगांव में वर्षों से देह व्यापार का धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही.

पहले भी मेरे पति ने इसकी शिकायत की थी. उल्टा मेरे पति ने जब आवाज उठाई, तो झूठे केस में उन्हें ही जेल भेज दिया गया.- राधा साहू (नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू की पत्नी)

ASP पहुंचीं मौके पर: मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रतिभा पांडे खुद तुमगांव थाना पहुंचीं और पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की.

अगर जांच में देह व्यापार की पुष्टि होती है तो पीटा एक्ट (PITA Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.- ASP, प्रतिभा पांडे

फिलहाल पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है लेकिन ग्रामीण कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, एंबुलेंस ड्राइवर ने लगाया मरीज के सिर पर टांका
महासमुंद में खाद की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन, किसानो ने नेशनल हाइवे 53 को किया जाम
भिलाई में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष गिरफ्तार - Sex racket exposed in Bhilai