ETV Bharat / state

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, इंजन का शीशा टूटा, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार के गया में रफीगंज आरपीएफ पोस्ट अंतर्गत वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. इंजन समेत दो बोगियों की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हुए.

STONE PELTING ON VANDE BHARAT
बिहार में वंदे भारत पर फिर पथराव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : May 22, 2025 at 12:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: एक तरफ बिहार के गयाजी में मेट्रो चलाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, तो दूसरी तरफ देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया है. बुधवार की शाम को वंदे भारत ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है. यह ट्रेन गया जंक्शन से होकर वाराणसी से रांची जा रही थी. तभी यह घटना घटी है. रेलवे पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है.

गया में वंदे भारत पर पत्थरबाजी: ट्रेन वाराणसी से रांची के लिए जा रही थी, तभी गया के काष्ठ और गया केबिन के बीच में अचानक से वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव होने लगे. इससे वंदे भारत के इंजन का एक शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

सहम गए यात्री: अचानक पत्थर चलने के कारण ट्रेन में सवार यात्री सहम गए. यात्रियों के बीच में अफरा तफरी मच गई. हालांकि रेलवे पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है.

रेलवे प्रशासन को तुरंत दी गई सूचना: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर इंजन को निशाना बनाया गया था. इसी वजह से इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना के बाद इंजन में मौजूद पायलट एसके सिन्हा , सहायक पायलट सुधीर कुमार और गार्ड सुदर्शन कुमार ने पथराव के तुरंत इसकी जानकारी रेल प्रशासन को दी. पायलट एसके सिन्हा ने कहा कि गनीमत रही कि पत्थर के कारण किसी यात्री को चोट नहीं आई है, सभी सुरक्षित हैं. पथर फेंकने वालों को नहीं देख सका. अचानक से पत्थर आ कर लगे.

पहले भी हो चुकी है कई घटना: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पहले भी गया में पत्थर फेंके जा चुके हैं. इससे पहले भी जिले में वंदे भारत को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि इस घटना को पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आर पीएफ आईजी अमरेश कुमार ने गंभीरता से ली है और गया के आरपीएफ अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

जांच कर की जाएगी एफआईआर: वंदे भारत एक्सप्रेस पर जिस स्थान पर पत्थर फेंके गए हैं वो औरंगाबाद जिले के रफीगंज स्टेशन आरपीएफ पोस्ट के अंतर्गत क्षेत्र आता है. रफीगंज आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया कि घटना कष्ठा से गया की ओर स्थित यमुना ब्रिज के पास घटी है. जिस स्थान पर यह घटना हुई है उस जगह पर पास में ग्राउंड भी है, जहां बच्चे क्रिकेट भी खेलते हैं.

"कल ही शाम को कष्ठा के पास आरपीएफ के 6 जवान लगे हुए थे, लेकिन जिस स्थान पर पत्थर फेंके गए हैं वहां पर से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर दो जवान थे. घटना की सूचना आधे घंटे बाद मिली. तत्काल रफीगंज पोस्ट से आरपीएफ की टीम पहुंची और घटना की छानबीन में लग गई. इस क्षेत्र में आरपीएफ के द्वारा तीन गांव में जागरूकता अभियान भी चलाई गई थी. अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है. घटनास्थल पर जांच की जा रही है आगे की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी."- राम सुमेर,रफीगंज आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर

ये भी पढ़ें

बिहार में फिर हुआ वंदे भारत पर पथराव, ट्रेन का शीशा टूटने से यात्रियों में दहशत

गया में अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रैक्टर, मचा हड़कंप