मां ने पति का गुनाह किया नजरअंदाज, तो 14 साल की बेटी को मिली सजा, हो गई गर्भवती
बिहार में एक सौतेले पिता ने 14 साल की नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म किया. बच्ची दो महीने की गर्भवती है.

Published : July 1, 2025 at 10:07 AM IST
भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक बार फिर पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने की खबर आई है. सौतेले पिता ने 14 वर्षीय बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. अब नाबालिग दो माह की गर्भवती हो गई है. बच्ची की हालत के बारे में पता चलने पर मां के बयान पर सौतेले पिता के खिलाफ महिला थाना में केस दर्ज कर लिया गया है.
सौतेले पिता ने बच्ची को किया गर्भवती: मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और केस दर्ज होने पर पुलिस ने फौरन आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।. मंगलवार 1 जुलाई को आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं नाबालिग बच्ची का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है.
पिता ने कबूल किया अपना गुनाह: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पिता ने वीडियो बयान में अपना जुर्म कबूल किया है. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ एक बार गंदी हरकत की थी, लेकिन उस समय आरोपी के माफी मांगने पर महिला ने बात को दबा दिया था.
तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा: बता दें कि बीते रविवार को भी एक नाबालिग ने पिता पर पांच वर्ष से यौन उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना में केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी पिता की गिरफ्तारी हुई थी. बीते 26 जून को बच्ची के गर्भवती होने का खुलासा हुआ था. दरअसल बच्ची की तबीयत खराब हो गयी थी. वह लगातार उल्टी कर रही थी, जिसके बाद बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया.
पहली पत्नी की मौत के बाद की दूसरी शादी: मां ने जब बच्ची का अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी. पहली शादी से उसको चार बच्चे हैं. आरोपी मूल रूप से गोराडीह का रहने वाला है.
चार साल पहले महिला के संपर्क में आया: वह विगत 15 वर्षों से बरारी स्थित एक रिटायर्ड सरकारी कर्मी के घर में नौकर का काम करता है. वहीं पर आरोपी ने बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां भी उसी रिटायर्ड सरकारी कर्मी के यहां काम करती थी. इसी दौरान चार वर्ष पहले महिला से आरोपी का संपर्क हुआ था, जिसके बाद उसने महिला से शादी कर ली.
"14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है और नाबालिग दो महीने की गर्भवती हो गई है. मां के बयान पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे अनुसंधान जारी है."- शुभांक मिश्रा,भागलपुर सिटी एसपी
ये भी पढ़ें
'मुझे छोड़ दो...' गुहार लगाती रही लड़की, बेहोश होने तक तीन युवक करते रहे दरिंदगी
भागलपुर में कलयुगी पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर तोड़ा हाथ
ओडिशा : नर्सिंग में नामांकन का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार, फर्जी डॉक्टर और दो महिलाएं गिरफ्तार

