गया में सौतेला बेटा बना कातिल, मां को मौत की नींद सुलाया, बाप को भी नहीं बख्शा
गया में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि सौतेले बेटे ने वारदात को अंजाम दिया है. पढ़ें खबर


Published : March 17, 2025 at 9:38 PM IST
गया : बिहार के गया में एक महिला को उसके ही सौतेले बेटे ने मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना गया जिले के महकार थाना अंतर्गत श्याम नगर गांव की है. जानकारी के अनुसार बीती रात को महिला कांति देवी के साथ उसके सौतेले बेटे ने मारपीट करनी शुरू कर दी. मारपीट के क्रम में उसने अपनी सौतेली मां का गला दबा दिया. गला दबाए जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
''एक महिला की उसके सौतेले बेटे ने हत्या कर दी है. घटना के बाद वह फरार हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एफएसएल और टेक्निकल सेल की मदद से कार्रवाई हो रही है. जल्द ही आरोपित सौतेले बेटे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.''- आनंद कुमार, एसएसपी, गया

गया में महिला की हत्या : घटना की जानकारी के बाद महकार थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम एफएसएल और टेक्निकल सेल की मदद से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, शव को मौके से कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. इस मामले को लेकर गया एसएसपी ने कांड की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक गया के मार्गदर्शन में एसडीपीओ नीमचक बथानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई में जुट गई है.
पिता को भी किया घायल : बताया जा रहा है कि सौतेली मां की हत्या के घटनाक्रम में बेटे ने अपने पिता बृजनंदन यादव के साथ भी मारपीट की और घायल कर दिया. फिलहाल घटना के बाद सौतेला बेटा फरार हो गया है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि जमीन विवाद को लेकर महिला की हत्या उसके सौतेले बेटे ने कर दी है. पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
ये भी पढ़ें :-
सास के सामने बहू का गला रेता, पति गया था महाकुंभ, देवर ने भाभी को मार डाला
पति के सामने पत्नी की हत्या, लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को मारी गोली
Murder In Gaya : गया में पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, कबाड़ी वाले ने खोला राज

