गिरफ्तार हुआ मोहम्मद ताहिर, मधुबनी में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई
मधुबनी में इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी 48वीं के जवानों को सफलता हाथ लगी है. जाली नोट के साथ तस्कर मोहम्मद ताहिर को गिरफ्तार किया गया.

Published : March 3, 2025 at 11:22 AM IST
मधुबनी: बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं के जवानों ने एक तस्कर को 13,800 रुपये के जाली भारतीय नोट और 6,500 नेपाली जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है. जाली भारतीय नोट में 100 रुपये के 138 नोट शामिल हैं. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर के मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है.
जाली नोट का तस्कर मोहम्मद ताहिर गिरफ्तार: एसएसबी के जवानों ने गहन चेकिंग के दौरान तस्कर मोहम्मद ताहिर के पास से 13800 जाली नोट, एक बजाज प्लेटिना बाइक, मोबाइल फोन, दो चांदी की अंगूठियां और एक घड़ी भी बरामद की है. एसएसबी 48वीं के कमांडेंट विवेक ओझा ने बताया कि इंडो नेपाल सीमा खुली होने के कारण तस्कर कभी-कभी कामयाब हो जाते हैं. हालांकि सीमा पर गश्ती काफी तेज कर दी गई है, जिस कारण जाली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
"इंडो-नेपाल सीमा खुली होने की वजह से तस्कर यहांं से घुसने में कई कामयाब हो जाते हैं, इसलिए सीमा पर गश्ती काफी तेज कर दी गई है. इसी कड़ी में गहन चेकिंग के दौरान तस्कर मोहम्मद ताहिर के पास से 13800 जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है."- विवेक ओझा, कमांडेंट, एसएसबी 48वीं
पुलिस को सौंपा गया तस्कर: बता दें कि गिरफ्तार तस्कर को बासोपट्टी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. इससे पहले भी कई तस्कर को गिरफ्तार किया जा चुका है. यहां तक अवाधे रूप से सीमा के अंदर घुसने के दौरान कई विदेशी नागरिकों भी इस बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है.
बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती: वहीं इस तरह से नकली नोट की तस्करी का मामला सामने आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने सतर्कता बढ़ा दी है. एसएसबी के मुताबिक इंडो-नेपाल सीमा से तस्कर आने जाने का प्रयास करते हैं.
पढ़ें-इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 76 हजार की जाली भारतीय-नेपाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

