ETV Bharat / state

नालंदा डीटीओ निकला धनकुबेर, विजिलेंस की रेड में मिले 1 करोड़ के गहने

नालंदा डीटीओ अनिल कुमार दास के किराए के मकान पर स्पेशल विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है. घर से करोड़ों रुपये के कागजात मिले हैं.

नालंदा में डीटीओ के घर छापेमारी
नालंदा में डीटीओ के घर छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 7, 2025 at 8:44 PM IST

|

Updated : March 7, 2025 at 8:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की. इस दौरान उनके पास इतनी संपत्ति मिली कि पूरी टीम खुद दंग रह गई. शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस ने एक करोड़ लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति का मामला सामने आने के बाद डीटीओ के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर डीटीओ को अपने साथ पटना ले गई है.

विजिलेंस के हत्थे चढ़ा नालंदा डीटीओ: नालंदा में स्पेशल विजिलेंस टीम ने डीटीओ अनिल कुमार दास के पटना और नालंदा के ठिकानों पर लगभग 11 घंटे तक लंबी छापेमारी की. इस दौरान विजिलेंस की टीम ने बताया कि लगभग एक करोड़ के आभूषण 1 करोड़ से अधिक के जमीन के कागजात के अलावे लगभग 15000 नगद रुपए महंगे गाड़ी, कपड़े, जूते व घड़ी भी जब्त किया गया है.

नालंदा में डीटीओ के घर छापेमारी करती स्पेशल विजिलेंस की टीम
नालंदा में डीटीओ के घर छापेमारी करती स्पेशल विजिलेंस की टीम (ETV Bharat)

विजिलेंस की टीम पटना ले गई: छापेमारी के बाद विजिलेंस की टीम जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास को अपने साथ ले गई है. नालंदा जिले के अलावा स्पेशल विजिलेंस की टीम पटना और अन्य जिले में भी छापेमारी की है. आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम लगभग 7:00 बजे बिहारशरीफ स्थित जिला परिवहन पदाधिकारी के निजी आवास पहुंची थी.

किराये के मकान में रहता है डीटीओ: जिला परिवहन पदाधिकारी बिहार शरीफ के सुंदरगढ़ मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. हालांकि विजलेंस टीम के अधिकारी ने कहा कि बहुत सारा आभूषण व जमीन के कागजात जब्त किए गए हैं. यह स्क्रूटनी के बाद ही क्लियर कर पाएंगे कि कुल आंकड़ा कितना होगा.

कार्रवाई के बाद फ्लैट सील: बता दें कि विजिलेंस के डीएसपी चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई डीटीओ के फ्लैट को बंद कर की गई है. डीटीओ अनिल दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था.

जमुई के रहने वाले हैं अनिल कुमार: दरअसल, डीटीओ अनिल कुमार दास जमुई जिले के रहने वाले हैं. इससे पहले वे मुजफ्फरपुर पश्चिम में SDO के पद पर तैनात थे. इसके बाद 2023 में नालंदा में DTO के पद पर पदस्थापित हुए और बिहारशरीफ में किराए के मकान में रहते थे.

"डीटीओ अनिल दास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था. आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने छापेमारी की है. जमीन के कागजात और सोना भी बरामद किया गया है." -विजिलेंस अधिकारी, पटना

ये भी पढ़ें

Last Updated : March 7, 2025 at 8:55 PM IST