ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में मानसून का वेलकम, दंतेवाड़ा से हुई एंट्री, कोंडागांव और नारायणपुर सरोबार - MONSOON ENTERED CHHATTISGARH

इस बार समय से लगभग 15 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने दस्तक दी है.

MONSOON ENTERED CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ में मानसून का वेलकम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 29, 2025 at 5:42 PM IST

2 Min Read

रायपुर: दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 13 जून है, लेकिन इस बार समय से लगभग 15 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है. इसकी शुरुआत दंतेवाड़ा से हुई है. गुरुवार को दक्षिण पश्चिम मानसून कोंडागांव और नारायणपुर भी पहुंच गया.

पहुंच गया छत्तीसगढ़ में मानसून: मौसम विभाग की मानें तो मानसून के पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय होने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा. पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है. शुक्रवार को वर्षा की गतिविधि कम होने से अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है.

क्या कहता है मौसम विभाग: मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के लिए फेवरेबल कंडीशन नहीं बन पाया है. इस वजह से पूरे प्रदेश में मानसून आने में अभी एक सप्ताह से 10 दिनों तक का समय लग सकता है. वैसे छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री दंतेवाड़ा में होने के बाद गुरुवार को मानसून कोंडागांव और नारायणपुर तक पहुंच गया है.

शुक्रवार से मानसून की गतिविधि कम होने से प्रदेश अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम बंगाल में एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है: गायत्रीवाणी कांचीभोटला, मौसम वैज्ञानिक

गर्म रहे 2 जिले: बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री बिलासपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया.

बड़े शहरों का तापमान

  • रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री.
  • माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री.
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री.
  • पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री.
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री.
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री.
  • राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया.
हाथियों की मौज मस्ती देखिए, कूदते फांदते हाथी लौटे बलौदा बाजार के गिरौधपुरी धाम
अंबिकापुर नगर निगम कार्यालय में लगी आग, PWD विभाग के दस्तावेज जले
अंतिम सांसें गिन रहा है नक्सली संगठन,अब कोई नहीं बनेगा जनरल सेक्रेटरी, माओवादियों को आखिरी ऑफर- सुंदरराज पी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.