ETV Bharat / state

घर में घुस आया नागराज, 10 फीट फन उठाकर मारने लगा फुफकार

बगहा के एक घर में किंग कोबरा सांप निकलने से भगदड़ मच गई. इसके बाद वनकर्मियों ने सांप का रेस्क्यू किया. पढ़ें पूरी खबर..

snake in bagaha
बगहा में किंग कोबरा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 2, 2025 at 3:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बगहा: वाल्मीकिनगर के लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय किंग कोबरा एक शख्स के घर में घुस गया. सांप की फुफकार सुन घर के लोग दहशत में आ गए. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद सांप को पकड़ जंगल में छोड़ दिया. घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा.

घर में सांप की फुफकार: बगहा के वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रामपुरवा पंचायत के चम्पा माई स्थान के समीप अशोक राम के घर में बुधवार सुबह एक विशालकाय किंग कोबरा सांप घुस आया. परिजनों के अनुसार सांप लगातार फुफकारते हुए फन उठाकर खड़ा हो रहा था जिससे सभी लोग भयभीत हो गए.

snake in bagaha
घर में निकला किंग कोबरा (ETV Bharat)

घर में ठिकाना बदलता रहा कोबरा: चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई. इस दौरान सांप लगातार घर में इधर-उधर अपना ठिकाना बदलता रहा.

काबू करने में लगे दो घंटे: सूचना मिलने पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से स्नेक कैचर शंकर यादव एवं धर्मेंद्र कुमार पहुंचे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया. उसे पुनः जंगल में छोड़ा गया.

"मानसून के दौरान जंगलों में जलजमाव के चलते सांप ऊंचे और सूखे स्थानों की तलाश में बाहर निकल आते हैं. इसी क्रम में किंग कोबरा अशोक राम के घर में घुस गया था. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई." - श्रीनिवासन नवीन, रेंजर, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

छेड़ने पर करता है हमला: वन्य जीव विशेषज्ञ वी डी संजू के अनुसार, किंग कोबरा विश्व के सबसे विषैले और बड़े सांपों में से एक है. यह न्यूरोटॉक्सिन विष छोड़ता है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है. इसकी लंबाई 17-18 फीट तक हो सकती है. आमतौर पर यह छेड़ने पर ही हमला करता है और अंडे देने के लिए घोंसला बनाता है.

snake in bagaha
घर में निकला किंग कोबरा (ETV Bharat)

बरसात में बदलते हैं ठिकाना: वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि इस घटना से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि मानसून के दौरान वन्य जीवों की रिहायशी इलाकों में आवाजाही बढ़ जाती है. समय पर कार्रवाई और सतर्कता से बड़ी अनहोनी टाली जा सकती है.

ये भी पढ़ें

चूहे का शिकार कर स्कूल के स्टोर रूम में आराम फरमा रहा था विषैला कोबरा, बच्चों ने देखा और फिर.. - snake in bagaha school

कमरे में आराम फरमा रहे थे दो नागराज, फुफकारने की आवाज सुन घर वालों के फूले हाथ पांव, जानें फिर क्या हुआ - Cobra Found In