ETV Bharat / state

चंडीगढ़ में 89 स्थानों पर लागू होगा स्मार्ट एआई आधारित पार्किंग प्रोजेक्ट, जानिए क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ में 89 स्थानों पर लागू होगा स्मार्ट एआई आधारित पार्किंग प्रोजेक्ट. पार्षदों से मांगे गए सुझाव.

AI BASED PARKING PROJECT
89 स्थानों पर लागू होगा स्मार्ट एआई आधारित पार्किंग प्रोजेक्ट (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 29, 2025 at 9:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: शहर की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए चंडीगढ़ पार्किंग कमेटी ने एक अहम फैसला लिया है. फैसले के तहत चंडीगढ़ में स्मार्ट एआई-आधारित पार्किंग प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पेश किया जायेगा, जिसे सोमवार की हाउस मीटिंग में हरी झंडी भी मिल सकती है. इस उपसमिति के अध्यक्ष सौरभ जोशी सहित कई अन्य पार्षद व नगर निगम के संबंधित अधिकारी इस प्रस्ताव पर पहले ही चर्चा कर चुके हैं.

बैठक में कुल 89 प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस पार्किंग सिस्टम को लागू करने पर चर्चा की गई थी. इस स्मार्ट पार्किंग में 14 सिस्टम की मुख्य विशेषताएं रहेगी.

  1. एआई-आधारित पार्किंग प्रबंधन और निगरानी
  2. ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान (ANPR)
  3. वास्तविक समय में पार्किंग की उपलब्धता की जानकारी
  4. डायनामिक प्राइसिंग और मांग-आधारित स्लॉट आवंटन
  5. र्व-बुकिंग सुविधा
  6. मोबाइल ऐप और डिजिटल डिस्प्ले पर लाइव अपडेट्स
  7. डिजिटल भुगतान की एकीकृत प्रणाली
  8. सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
  9. महिलाओं की सुरक्षा के लिए "पिंक पेरिफेरी जोन
  10. दिव्यांगजनों के लिए समर्पित पार्किंग स्थल
  11. ईवी चार्जिंग स्टेशन
  12. चुनिंदा स्थानों पर वैलेट पार्किंग सेवा
  13. ऊर्जा-कुशल लाइटिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर
  14. आपातकालीन एसओएस अलर्ट और विशेष लेन की व्यवस्था

सभी पार्षदों से सुझाव मांगे गए


इस परियोजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी पार्षदों से सुझाव मांगे गए हैं. यह पहल स्मार्ट गवर्नेंस, स्थिरता और समावेशिता के प्रति शहर की खासियत को दर्शाएगी. शहरी गतिशीलता के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकती है.

स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट का अंतिम एजेंडा 30 जून को

इस स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट का अंतिम एजेंडा 30 जून को होने वाली नगर निगम की जनरल हाउस मीटिंग में पेश किया जाएगा, जहां इसे अंतिम स्वीकृति मिलने की संभावना है. समिति के अध्यक्ष सौरभ जोशी ने बताया कि यह परियोजना चंडीगढ़ को एक स्मार्ट, सुरक्षित और टिकाऊ शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- फरीदाबाद पुलिस रोजाना कर रही 6 लाख लीटर पानी की बचत, मिनी फॉरेस्ट भी बना डाला, जानिए कैसे किया ये कमाल ?