ETV Bharat / state

बिहार में 6 साल की मासूम से हैवानियत, 15 साल के दो नाबालिग ने किया दुष्कर्म

गया में 6 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं.

Six Year Old Girl Molested In Gaya
गया में मासूम से हैवानियत (Concept Image)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 23, 2025 at 9:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गया: बिहार के गया में बच्ची से दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना सामने आयी है. एक 6 साल की मासूम के साथ हैवानित की गयी. घटना को अंजाम देने वाला दोनों आरोपी नाबालिग हैं. घटना रविवार की रात की बतायी जा रही है. इसके बाद से आसपास के लोग हैरान हैं.

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची: मामला लुटुआ थाना क्षेत्र का है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. जानकारी के मुताबिक एक गांव की 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस बीच दो नाबालिग लड़के पहुंचे और बच्ची को डराकर एक पुराने स्कूल के भवन के पास ले गए. वहां ले जाकर बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया.

दोनों आरोपी फरार: जिस समय नाबालिगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इसी दौरान कुछ बच्चों ने बच्ची की चीख सुनी. उसने दौड़कर इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दी. जब तक परिजन घटनास्थल पहुंचे दोनों नाबालिग आरोपी फरार हो गए थे.

बच्ची मेडिकल कॉलेज रेफर: बच्ची गंभीर रूप से मुर्छित हो गयी थी. आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल लेकर गए. प्राथमिक इलाज उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

दुष्कर्म की घटना से ग्रामीण सन्न: नाबालिक लड़कों के द्वारा छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से गांव के लोग भी सन्न है. गांव के लोगों में इस घटना के बाद काफी आक्रोश व्याप्त है. इधर, पुलिस मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

"बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुष्कर्म की घटना में संलिप्त के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है." -पप्पू कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष, लुटुआ, गया

ये भी पढ़ें: दोस्तों ने होटल के कमरे में किया दुष्कर्म, इलाज के दौरान नाबालिग की मौत