ETV Bharat / state

पीयूष मिश्रा का 'आरंभ है प्रचंड' सुनकर JEE Advance क्रैक किया बिहार का उत्कर्ष

शिवहर के रहने वाले उत्कर्ष कुमार ने जेईई एडवांस में सफलता पायी है. इन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान पीयूष मिश्रा का गाना सुनते थे.

JEE Advanced Result 2025
जेईई एडवांस में उत्कर्ष कुमार सफल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 3, 2025 at 11:21 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिवहर: सोमवार को जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार से कुल 1876 छात्र-छात्राओं को इसबार सफलता मिली है. इसमें शिवहर के रहने वाले उत्कर्ष कुमार भी शामिल हैं. जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के योगीया लालगढ़ गांव के रहने वाले उत्कर्ष ने 1485वीं लाया है. इंजीनियरिंग की परीक्षा में पास करने से गांव के लोग बधाई दे रहे हैं.

15 से 16 घंटे पढ़ाई: उत्कर्ष के पिता रधीर कुमार सिंह पेशे से शिक्षक हैं और मां सुमन देवी गृहणी हैं. उत्कर्ष ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि जेईई की तैयारी के दौरान 15 से 16 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया. उनकी प्रेरणा स्रोत बड़े भाई राजकुमार जो स्वयं आईआईटीयन हैं. इसके साथ मात-पिता को सफलता का श्रेय दिया है.

उत्कर्ष कुमार से बातचीत (ETV Bharat)

"परिणाम जानकर बहुत अच्छा लगा. सुबह 6:12 बजे रिजल्ट देखा. जैसे नोटिफिकेशन आया मोबाइल से चेक किया तो पता चला कि मैं पास हो गया. फिर मां-पापा को इसकी जानकारी दी." -उत्कर्ष कुमार, जेईई एडवांस 1485 रैंक

पियूस मिश्रा का गाना सुने: उत्कर्ष ने बताया कि संगीत सुनना उनकी हॉबी है. तैयारी के दौरान जब भी मन परेशान होता था तो पीयूष मिश्रा का गाना 'आरंभ है प्रचंड' सुना करते थे. इसे सुनने के बाद मोटिवेशन मिलता था. फिर दोगुनी ताकत से पढ़ाई में जुट जाते थे.

माता-पिता का मिला सपोर्ट: उत्कर्ष ने बताया कि पिता का सहयोग मिला है. उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी. मेरे स्वास्थ्य का ख्याल रखा. पिता ने कहा कि 'बहुत ही खुशहैं. अच्छा करके दिखाया है. बहुत ज्यादा खुश है, इसका इजहार नहीं कर सकते. मां सुमन देवी ने बताया कि बहुत खुश हैं. मेरा बेटा बहुत ही अच्छा करके दिखाया है.

ग्रामीण परिवेश से आने वाले उत्कर्ष कुमार ने यह साबित कर दिया कि सपने अगर सच्चे हों और प्रयास अगर प्रचंड हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. उनकी इस उपलब्धि से शिवहर जिला एक बार फिर शिक्षा के नक्शे पर उभरता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें: पटवा टोली के छात्रों ने JEE एडवांस में मारी बाजी, अभिनव को 80वां रैंक