ETV Bharat / state

AI से बनाई नर्सिंग स्टूडेंट की अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर किया सामूहिक दुष्कर्म - Shahdol Nursing Student

AI यानी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस कितना खतरनाक होता जा रहा है उसका उदाहरण है शहडोल में घटी ये घटना. यहां कुछ आरोपियों ने नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से अश्लील तस्वीरें बनाईं और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

BLACKMAILING FROM AI PHOTOS
शहडोल में नर्सिंग स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म का मामला (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 28, 2024 at 11:57 AM IST

|

Updated : August 28, 2024 at 12:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शहडोल : मामला शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां गांव की एक छात्र नर्सिंग का कोर्स करने के लिए शहडोल आई थी. छात्रा यहां किराए के मकान में रहती थी, जहां मकान मालिक के बेटे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उस छात्रा के अश्लील फोटो बना लिए थे. इसके बाद वह युवती को फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा. इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल करते हुए खुद और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई बार दुष्कर्म किया.

Devilish act with nursing student
मामले की जांच कर रही शहडोल कोतवाली पुलिस (Etv Bharat)

फोटो वायरल करने की दी धमकी, कई बार किया दुष्कर्म

छात्रा ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों ने छात्रा को धमकाया भी कि इस मामले की जानकारी किसी को दी तो उसकी सारी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे. कुछ दिन ऐसा चलता रहा लेकिन दोनों युवकों की ज्यादती से परेशान युवती ने मामले की जानकारी गांव जाकर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की. कोतवाली पुलिस ने पिता की शिकायत पर दुराचार करने वाले युवकों के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

Read more -

बंदूक की नोक पर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने धर्म छिपाकर की थी दोस्ती, बात बंद करने पर हैवानियत

पुलिस का क्या है कहना?

इस पूरे मामले को लेकर शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने कहा, '' युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.''

Last Updated : August 28, 2024 at 12:33 PM IST