ETV Bharat / state

सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था 5 किलो का IED बम, बरामद कर किया गया नष्ट

चाईबासा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने 5 किलो का आईईडी बम लगाया था, जिसे नष्ट कर दिया गया.

Security forces destroyed 5 kg IED
चाईबासा में सुरक्षा बलों ने 5 किलो का आईईडी नष्ट किया (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : April 2, 2025 at 8:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनमाटी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाने के लिए पूर्व के दिनों में लगाए गए 5 किलो का आईईडी जवानों ने बरामद कर लिया. सुरक्षा की दृष्टिकोण से जवानों ने इस स्थान पर बरामद आईडी को नष्ट कर दिया.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल इसे गठित कर लगातार अभियान संचालित कर रहा है.

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में दिनांक 04 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराइकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

बता दें कि अभियान के दौरान आज छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम रतनामाटी के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 5 किलो का 01 (एक) I.E.D लगाया गया था. जिसे सुरक्षाबलों ने बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विनष्ट कर दिया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामद हुआ सामान-
1.05 KG का 01 I.E.D