ETV Bharat / state

कैमूर के तेल्हाड़ कुंड पर बनेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, सैलानी झूला पुल और वॉच टावर का उठाएंगे लुत्फ

कैमूर स्थित तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर दूसरा ग्लास ब्रिज बनने जा रहा है. इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है.

GLASS BRIDGE IN KAIMUR
तेल्हाड़ कुंड पर बनेगा ग्लास ब्रिज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 22, 2025 at 7:40 AM IST

|

Updated : July 22, 2025 at 9:35 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले का प्रसिद्ध प्राकृतिक स्थल तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर दूसरा ग्लास ब्रिज बनेगा. जिससे ये पर्यटक स्थल और भी रोमांचक बनने जा रहा है. इस परियोजना के लिए लगभग 9 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी.

CM नीतीश ने की थी घोषणा: बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब कैमूर का दौरा किया था, तब उसी समय तेल्हाड़ कुंड के पास ग्लास ब्रिज बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद बिहार सरकार ने ग्लास ब्रिज बनाने की स्वीकृति दी है.

कैमूर के तेल्हाड़ कुंड पर बनेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, (ETV Bharat)

बारिश के बाद शुरू होगा कार्य: तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात आने वाले सैलानी ग्लास ब्रिज, झूला पुल और वॉच टावर जैसी आधुनिक पर्यटक सुविधाओं का लुत्फ उठा पाएंगे. इस परियोजना का निर्माण कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा.

9 करोड़ की लागत से बनेगा ग्लास ब्रिज: कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि जब सीएम नीतीश कुमार कैमूर आये थे, उसी समय तेल्हाड़ कुंड पर ग्लास ब्रिज बनाने की घोषणा की गई थी. सरकार से मिली स्वीकृति के बाद 9 करोड़ की लागत से ग्लास ब्रिज बनेगा.

''तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात पर ग्लास ब्रिज, झूला पुल और वॉच टावर बनाने का कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा. साल 2027 मार्च तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा''. -चंचल प्रकाशम, कैमूर डीएफओ

GLASS BRIDGE IN KAIMUR
कोहरे से लिपटा तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात (ETV Bharat)

बेहत खूबसूरत है तेल्हाड़ कुंड जल प्रपात: तेल्हाड़ कुंड जल प्रपात कैमूर जिले में भभुआ-औधोरा मार्ग पर स्थित है. यह प्रपात दुर्गावती नदी के उद्गम के पास रोहतास पठार में स्थित है. यहां का नजारा पर्यटकों को खूब लुभाता है.

झरने से गिरता पानी रोचक: ऊंचाई से पानी गिरता है जो पत्थरों से टकराकर कोहरे का रूप लेकर आकाश में छा जाता है. अब इन नई संरचनाओं के जुड़ने से यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन केंद्र बन सकता है.

GLASS BRIDGE IN KAIMUR
गर्मी में भारी संख्या में पहुंचते हैं सैलानी (ETV Bharat)

लोगों को मिलेगा रोजगार: स्थानीय लोगों को गाइड, कैफेटेरिया और दुकान चलाने का मौका मिलेगा. साथ ही महिलाओं को हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए भी यहां एक बेहतर मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : July 22, 2025 at 9:35 AM IST