ETV Bharat / state

सौरभ हत्याकांड; साहिल और मुस्कान के साथ थाना प्रभारी का बनाया आपत्तिजनक वीडियो, AI का लिया सहारा

जेल में सांसद अरुण गोविल ने साहिल-मुस्कान को दी रामायण

सौरभ हत्याकांड में पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास.
सौरभ हत्याकांड में पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 30, 2025 at 2:49 PM IST

|

Updated : March 30, 2025 at 4:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ: सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान का ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से यह वीडियो बनाकर अपलोड किया गया है. इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस वीडियो बनाकर वायरल करने वाले को तलाश रही है.

ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई कर्मवीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इसमें कहा गया है कि थाना प्रभारी की छवि धूमिल करने के मकसद से किसी प्रियांशु नाम के व्यक्ति की आईडी से आपत्तिजनक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इसके अलावा भी इस आईडी पर साहिल और मुस्कान से संबंधित कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं. एक आपत्तिजनक वीडियो आरोपी साहिल शुक्ला का भी है.

जबकि मुस्कान और साहिल का एक डरावना वीडियो पोस्ट किया गया है. माना जा रहा है कि किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ये वीडियो पोस्ट किए हैं. एक अन्य फेसबुक आईडी से भी एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो क्लिप छवि खराब करने के साथ लोगों को गुमराह भी कर रहे हैं. एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी को तलाश किया जा रहा है. जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

जेल में सांसद अरुण गोविल ने साहिल-मुस्कान को दी रामायण: मेरठ जेल में बंद मुस्कान और साहिल को रामायण सांसद अरुण गोविल की ओर से रामायण दी गई. दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली और कहा कि वो इसे पढ़ेंगे. रविवार से नवरात्र की शुरुआत है. भाजपा सांसद अरुण गोविल जिला कारागार पहुंचे. सांसद अरुण गोविल ने कहा कि बंदियों को उनकी स्वेच्छानुसार रामायण दी गई है. जेल के अंदर मुस्कान, साहिल से बात नहीं हुई, लेकिन उन दोनों ने स्वेच्छा से रामायण ली है. मुस्कान भी रामायण लेकर भावुक हो गई थी. सांसद अरुण गोविल घर-घर रामायण अभियान चला रहे हैं. सांसद ने जेल में 1500 बंदियों को रामायण बांटी. वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान, साहिल ने स्वेच्छा से रामायण ली है. अन्य बंदियों को भी सांसद द्वारा रामायण बांटी गई है. मुस्कान-साहिल की हालत में अब सुधार है.

यह भी पढ़ें : मेरठ सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल से जेल में मिले 4 वकील, दोनों ने फिर साथ रहने की डिमांड की - MEERUT SAURABH MURDER CASE

Last Updated : March 30, 2025 at 4:20 PM IST